scriptसर्पदंश से पुजारी घायल | pujari injured due to snake bite | Patrika News
कोयंबटूर

सर्पदंश से पुजारी घायल

जिले के सरहदी इलाके इरुगर की आंगनबाड़ी में शुक्रवार को आठ फीट लम्बे सांप के आ जाने से बच्चों में अफरातफरी मच गई।

कोयंबटूरSep 21, 2019 / 12:55 pm

Dilip

Snake Bite: child died after snake bite in khandwa MP

Snake Bite: child died after snake bite in khandwa MP

कोयम्बत्तूर. जिले के सरहदी इलाके इरुगर की आंगनबाड़ी में शुक्रवार को आठ फीट लम्बे सांप के आ जाने से बच्चों में अफरातफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह रोजाना की तरह करी २० बच्चे आंगनबाड़ी में आहार पढ़ाई के लिए आए थे। इसी दौरान एक कमरे की छत से नीचे की ओर रेंगते एक सांप पर उनकी नजर पड़ी। बच्चे भय से चीख उठे। आंगनबाड़ी में मौजूद कर्मचारी ने तत्काल बच्चों को बाहर निकाला। चीख पुकार सुन कर पास ही मंदिर में मौजूद पुजारी मोहन (55) आया। उसने सांप को देखा और उसे पकडऩे की कोशिश शुरु की।सांप करीब आठ फीट फीट का था और जहरीला नहींथा। पुजारी ने उसे पकड़ लिया पर काफी लम्बा होने से काबू में नहीं आया और snake bite सांप ने पुजारी के हाथ पर दांत गड़ा दिए। हालांकि इसके बाद भी पुजारी घबराया नहींं और सांप को एक बोरी में बंद करने में सफल रहा। इसी दौरान एक ग्रामीण ने जंतुआलय में खबर की। वहां से कर्मचारी गांव पहुंचे और सांप को ले गए। pujari injured पुजारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / Coimbatore / सर्पदंश से पुजारी घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो