scriptतिरुवनंतपुरम मंडल में बारिश ने रोकी ट्रेनों की रद्द | Rain in Thiruvananthapuram division canceled trains | Patrika News
कोयंबटूर

तिरुवनंतपुरम मंडल में बारिश ने रोकी ट्रेनों की रद्द

तिरुवनंतपुरम मंडल में बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है वहीं कहीं आंशिक बदलाव किया गया है। कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।

कोयंबटूरOct 22, 2019 / 12:56 pm

Dilip

न आएंगीं न जाएंगी ट्रेने, शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहेगा मुख्य रेलवे स्टेशन

न आएंगीं न जाएंगी ट्रेने, शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहेगा मुख्य रेलवे स्टेशन

पाल्लकाड़. तिरुवनंतपुरम मंडल में बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है वहीं कहीं आंशिक बदलाव किया गया है। कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।
पाल्लकाड़ रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुसार सोमवार को कई गाडिय़ों को रद्द किया गया। इनमें गाड़ी संख्या 12678 एर्नाकुलम- केएसआर बंगलुरू इंटरसिटी को पूर्ण रूप से रद्द किया गया। गाड़ी संख्या 66611/12 पाल्लकाड़ – एर्नाकुलम – पाल्लकाड़ मेमू गाड़ी को एर्नाकुलम व त्रिशुर के बीच आंशिक रद्द किया गया। गाड़ी संख्या 12075/76 तिरुवंनतपुरम जन शताब्दी एक्सप्रेस आंशिक रूप से कोझिकोड व एल्लपुज्जा के बीच आंशिक रद्द की गई है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या16307/8 अल्लपुज्जा एक्सप्रेस त्रिशुर व एल्लपुज्जा के बीच आंशिक रद्द किया गया। गाड़ी संख्या 06 016 वेलनकन्नी विशेष किराया गाड़ी आंशिक रूप से कोल्लम और एर्नाकुलम के बीच रद्द क ी गई है। गाड़ी संख्या 16791/92 पल्लारुवी एक्सप्रेस मलांथुरीथी एक्सप्रेस मलांथुरिथी और पाल्लकाड़ के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 16301/02 तिरुवंनतपुरम सेंट्रल वेनाद एक्सप्रेस शोरनूर व पिरावोम के बीच आंशिक रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 22639/40 एमजीआर सेंट्रल अल्लपुज्जा एक्सप्रेस अंगामाली व एल्लपुज्जा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 10215/16 मडगांव एक्सप्रेस एर्नाकुलम व चालाकुडी के बीच आंशिक रद्द की गई।16606/05 नागरकोईल-मंगलुरू सेंट्रल तरावुर व शोरनूर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या56362/63कोट्यम -नीलाम्बुर पैसेंजर गाड़ी एर्नाकुलम उत्तर व नीलाम्बुर के बीच रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
कर चलाया
गाड़ी संख्या12217 चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तथा मुंबई लोकमान्य तिलक नेत्रवती एक्सप्रेस को भी कोट्टायम के रास्ते चलाया गया। इसी प्रकार गाड़ी संख्या16302 तिरुवंतपुरम -शोरनूर वेनाद एक्सप्रेस को एर्नाकुलम उत्तर के रास्ते चलाया गया।

Home / Coimbatore / तिरुवनंतपुरम मंडल में बारिश ने रोकी ट्रेनों की रद्द

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो