scriptकरोड़ों के जेवर किए बरामद | RPF : Jewelry worth millions recovered | Patrika News
कोयंबटूर

करोड़ों के जेवर किए बरामद

रेलवे सुरक्षा बल रेल परिसर में रेल संपत्ति व यात्रियों की सुरक्षा के लिए करीब छह दशकों से तत्पर है। दक्षिण रेलवे की आरपीएफ यानि रेलवे सुरक्षा बल ने बीते वर्ष 2019 में करोड़ों रुपए की संपत्ति यात्रियों को लौटाई ।

कोयंबटूरFeb 18, 2020 / 11:53 am

Dilip

ड्रोन से हमले की चेतावनी से रेलवे में मचा हड़कंप, RPF अलर्ट

ड्रोन से हमले की चेतावनी से रेलवे में मचा हड़कंप, RPF अलर्ट

सेलम. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बीते वर्ष 2019 में करोड़ों रुपए की संपत्ति यात्रियों को लौटाई वहीं रेल यात्रा व परिसर में हो रही अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त करीब 2000 से अधिक लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कानूनी कार्रवाई कर करोड़ों रुपए का जुर्माना वसूला।
32 लाख 27 हजार 900 जुर्माना वसूला, 9512 लोग पायदान पर यात्रा करते पकड़े
1 लाख79 हजार 450 जुर्माना वसूला, आग्नेय पदार्थ ले जाते 1742 यात्री 
9 लाख40 हजार 450 रुपए , अनावश्यक चैन पुलिंग संबंधी अपराध 1910 के खिलाफ कार्रवाई। 
16 करोड़ 33 लाख 80 हजार 509 रुपए जुर्माना, बिना टिकिट यात्रा, चार लाख से अधिक यात्री। 
22 लाख 86 हजार760 रुपए जुर्माना, उत्पात मचाने वाले 16 ,977 लोग। 
20 हजार 400 रुपए पटाखे अन्य ज्वलनशील उत्पाद। 
6 करोड़ 53 लाख 22 हजार598 रुपए जुर्माना, मादक पदार्थ, तस्करी, गांजा तंबाकू उत्पाद आदि का परिवहन। 
सोने के जेवर आदि बरामद 
4 करोड़ 73 लाख 21 हजार, 671 रुपए कीमत का 14 किलोग्राम सोना जेवरात। सात आरोपित गिरफ्तार।
4 करोड़ 99 हजार 500 रुपए की चांदी 140.7 किलोग्राम वजनी। १३ आरोपित गिरफ्तार। 
गुम हुए सामान को लौटाया 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो