scriptदुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार | The absconding accused of rape arrested | Patrika News
कोयंबटूर

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

जिले के अनुपरपालयम इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिसने ढूंढ निकाला। जानकारी के अनुसार अनुपरपालयम इलाके के निजी अस्पताल में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने बेटे को जनम दिया था।

कोयंबटूरMay 26, 2020 / 01:41 pm

Rahul sharma

crime

एक हजार किलो डोडा पोस्त व अफीम का 41 किलो दूध सहित दो ट्रक जब्त, चार गिरफ्तार

तिरुपुर. जिले के अनुपरपालयम इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस
ने ढूंढ निकाला। जानकारी के अनुसार अनुपरपालयम इलाके के निजी अस्पताल में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने बेटे को जनम दिया था। पहले परिवार वालों ने किशोरी की उम्र छुपाने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्होने सच बताया कि लड़की सिर्फ 17 साल की है। अस्पताल वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की असम राज्य की रहने वाली है। कुछ महीने पहले बिहार राज्य निवासी राजीव मित्तल से वह गारमेंट कंपनी में काम करते वक्त मिली। दोनों एक दूसरे के साथ एक घर ही में रहने लगे। कुछ दिनो बाद उन्होने शादी भी कर ली। जब राजीव को पता चला कि लड़की गर्भवती है उसने कहा कि वह किसी जरूरी काम से अपने गांव जा रहा है लेकिन वह वापस नहीं आया। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। राजीव के पता पूछने पर लड़की ठीक से बता नहीं सकी क्योंकि वह खुद भी उसके बारे में पूरी तरह नहीं जानती थी। कार्रवाई के दौरान रविवार को आरोपी गिरफ्तार हुआ। पोक्सो के तहत मामाला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।

Home / Coimbatore / दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो