scriptसूदखोर ने नोटों की गड्डी में कागज भरकर गुर्गों से कराई थी लूट | Two youths were robbed | Patrika News
कोयंबटूर

सूदखोर ने नोटों की गड्डी में कागज भरकर गुर्गों से कराई थी लूट

कनियानूर में बाइक सवार युवक को चाकू से जख्मी कर तीस लाख रुपए से भरा बैग लूटने की घटना के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। इस घटना को सूदखोर के गुर्गों ने ही अंजाम दिया था। पुलिस की जांच में पता लगा है कि बैग में सफेद कागज की गड्डियां थी और उनके ऊपर -नीचे असली नोट लगाए हुए थे।

कोयंबटूरOct 17, 2019 / 12:57 pm

Dilip

Surat crime news; 75 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में महिला अकाउंटेंट गिरफ्तार

Surat crime news; 75 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में महिला अकाउंटेंट गिरफ्तार

कोयम्बत्तूर. कनियानूर में बाइक सवार युवक को चाकू से जख्मी कर तीस लाख रुपए से भरा बैग लूटने की घटना के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। इस घटना को सूदखोर के गुर्गों ने ही अंजाम दिया था। पुलिस की जांच में पता लगा है कि बैग में सफेद कागज की गड्डियां थी और उनके ऊपर -नीचे असली नोट लगाए हुए थे। घटना सोमवार की है। वारदात कोयम्बत्तूर के आर एस पुरम निवासी दर्शन (23) और सुंगम निवासी राहुल कुमार (23) के साथ हुई थी। इन दोनों ने साईबाबा कॉलोनी में नया व्यवसाय शुरू किया है। ये एक शख्स से पचास लाख उधार लने गए थे। उसने तीस लाख नकद व २० लाख का चेक दिया था। लौटते वक्त एक जीप में आए अज्ञात लोगों ने टोल नाके पर इनकी बाइक को टक्कर मार गिरा दिया। राहुल पर चाकू से हमला कर बैग छीन ले गए। दिनदहाड़े हमला कर लूट की घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनीता, पुलिस उपाधीक्षक बालमुरुगन व पुलिस कर्मियों ने शुरुआती जांच में पाया कि युवक जिस शख्स से पचास लाख रुपए ले कर आए थेे। उसका रिकार्ड ठीक नहीं है। मुखबिरों से पता लगा कि राहुल व दर्शन को व्यवसाय में और पंूजी की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने सूदखोर प्रभाकरण से सम्पर्क किया। वह मोटी ब्याज दर और प्रोपर्टी के कागजात गिरवी रखने की शर्त पर 50 लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गया। उसने दोनों को अपने ठिकाने पर बुलाया। जहां एक बैग में तीस लाख के नोटों की गड्डी व 20 लाख का चेक दिया। युवकों ने प्रभाकरण पर भरोसा करते हुए नोटों से भरा बैग लिया और रवाना हो गए। रास्ते में उनके साथ लूट की घटना हो गई। पुलिस की जांच के दायरे में सूदखोर प्रभाकरण भी था। उसकी कुंडली खंगाली गई तो पुलिस का शक गहरा गया। उससे पूछताछ करने पर पता लगा कि सारी साजिश उसी की थी और नोटों के बदले कागज की गड्डी उसने ही रखी थी। अब सूदखोर के गुर्गों की तलाश की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने इस तरह की और वारदातों को अंजाम दिया था।

Home / Coimbatore / सूदखोर ने नोटों की गड्डी में कागज भरकर गुर्गों से कराई थी लूट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो