scriptयुवक ने दी जान | Young man died | Patrika News
कोयंबटूर

युवक ने दी जान

पत्नी से अलग होने के गम में •िांदगी से तंग आकर एक शख्स ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सूलूर क्षेत्र निवासी कण्मणी (29) ड्रइवर था। वह शराब पीने के आदी हो गया

कोयंबटूरOct 19, 2019 / 01:39 pm

Rahul sharma

patrika

Youth commits suicide in shock of brother’s death, family in shock

कोयम्बत्तूर. पत्नी से अलग होने के गम में •िांदगी से तंग आकर एक शख्स ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सूलूर क्षेत्र निवासी कण्मणी (29) ड्रइवर था। वह शराब पीने के आदी हो गया जिस कारण उसके और उसके पत्नी के बीच हर झगड़ा होता था। रोज के झगड़े से परेशान पत्नी कण्मणी को छोड़कर मायके जा बसी। पत्नी के जाने के बाद कण्मणी काफी अकेले पड़ गया था। कई बार उसने पत्नी के साथ सुलह करने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने वापस घर आने से मना कर दिया। घटना के दिन कण्मणी अपने दोस्त के घर गया था। वहां शौचालय के अंदर उसने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। सूलूर पुलसि मामले की कार्रवाईकर रही है।
कई दिन के बाद मिलने आया बेटा, घर में मृत मिली मां

कोयम्बत्तूर. 84 वर्षीय वृद्धा का शव सड़ी-गली स्थिति में घर के अंदर पाया गया। जानकारी के अनुसार वृद्धा के तीन बेटे हैं। तीनों शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने लगे और मां कर्पगम सिंगनल्लूर आरुमुगम नगर में अकेली रहती थी। घटना के दिन वृद्धा का तीसरा बेटा काफी दिनों बाद अपने मां से मिलने आया। देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद भी आंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बेटे ने खिड़की खोलकर देखा तो घर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। शक होने पर बेटे ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पलंग पर वृद्धा का शव सड़ी-गली स्थिति में मिला। पोस्टमार्टम के अनुसार, वृद्धा की तीन दिन पहले ही मौत हो चुकि थी।

Home / Coimbatore / युवक ने दी जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो