scriptजिन 2 बल्लेबाजों के साथ जुड़ा था कभी दीपिका का नाम, उसी में से 1 को दीपिका ने बताया अपना चहेता क्रिकेटर | actress deepika padukone reveals the name of her favourite cricketer | Patrika News

जिन 2 बल्लेबाजों के साथ जुड़ा था कभी दीपिका का नाम, उसी में से 1 को दीपिका ने बताया अपना चहेता क्रिकेटर

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2018 03:26:45 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने चहेते क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया है।

deepika
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभी फिल्म पद्मावत के चलते सुर्खियों में बनी हैं। इस फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है। तमाम विरोध-प्रदर्शन के बाद इस फिल्म को रिलीज किया जा चुका है। धीरे-धीरे इसे देखने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि इसी बीच दीपिका ने एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया। आम तौर पर अपने काम से मतलब रखने वाली बेहद ही संजीदा अभिनेत्री दीपिका के साथ शुरुआत में दो क्रिकेटरों का नाम जोड़ा जाता था। मजे की बात यह है कि दीपिका ने इन्हीं दो क्रिकेटरों में से एक को अपना पंसदीदा क्रिकेटर बताया हैं।
इन दो क्रिकेटरों के साथ जुड़ा था नाम
दीपिका पादुकोण का नाम टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाजों के साथ जुड़ चुका है। दीपिका का नाम शुरु में भारतीय क्रिकेट टीम को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कैप्टन कुल के साथ जुड़ा, जिसके कुछ दिनों के बाद दीपिका के लिंक अप की खबरे सिक्सर किंग के साथ जोड़ी गई थी। जी हां कैप्टन कुल यानी महेंद्र सिंह धोनी और सिक्सर किंग यानी कि युवराज सिंह।
इस क्रिकेटर की दीवीनी हैं दीपिका
पद्मावत के विरोधों के बीच दीपिका पादुकोण ने अपने चहेते क्रिकेटर का नाम बताया। ये क्रिकेटर और कोई नहीं टीम इंडिया के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी अब भले ही टीम की कमान नहीं संभाल रहे हो लेकिन उनकी दीवानगी अब भी बरकरार है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में हुए पहले टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद धोनी लोकप्रियता के शिखर पर आ गए थे। जिसके बाद दीपिका पादुकोण से उनके लिंक अप की खबरें आना शुरू हई। ऐसी खबरें भी आईं थी कि धोनी ने लंबे बाल दीपिका के कहने पर ही छोटे करवाए थे। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। जिसके बाद दीपिका की नजदीकी युवराज सिंह के साथ बढ़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो