scriptटीम इंडिया के बाद अब मुंबई की रणजी टीम में भी नहीं मिली अजिंक्य रहाणे को जगह | Ajinkya rahane not playing in mumbai vs Bihar ranji trophy 2024 match despite being captain | Patrika News
क्रिकेट

टीम इंडिया के बाद अब मुंबई की रणजी टीम में भी नहीं मिली अजिंक्य रहाणे को जगह

रणजी ट्रॉफी में मुंबई अपना पहला मुक़ाबला बिहार के खिलाफ खेल रही है। लेकिन इस टीम की प्लेइंग 11 में अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल नहीं था। बता दें रहाणे मुंबई रणजी टीम के कप्तान हैं। ऐसे में उनका इस मुक़ाबले में नहीं खेलना चौंकाने वाला था।

Jan 05, 2024 / 04:48 pm

Siddharth Rai

ajinkya_rahane_mumbai_ranji_.jpg

Ajinkya rahane, Mumbai vs Bihar Ranji Trophy 2024: पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इन दिनों भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फ़ाइनल में उनकी टीम में वापसी हुई थी और उस मुक़ाबले में रहाणे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बावजूद इसके उन्हें दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए नहीं चुना गया। अब रहाणे के पास रणजी ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी करने का मौका है। लेकिन उनके फैंस को पहले ही मैच में एक बड़ा झटका लगा है।

शुक्रवार से शुरु हुई रणजी ट्रॉफी में मुंबई अपना पहला मुक़ाबला बिहार के खिलाफ खेल रही है। लेकिन इस टीम की प्लेइंग 11 में अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल नहीं था। बता दें रहाणे मुंबई रणजी टीम के कप्तान हैं। ऐसे में उनका इस मुक़ाबले में नहीं खेलना चौंकाने वाला था। कुछ दिन पहले अजिंक्य रहाणे ने अपने ट्विटर पर नेट प्रेक्टिस का एक वीडियो शेयर किया था और रणजी ट्रॉफी की तैयारी की बात कही थी।

कप्तान होने के बावजूद रहाणे इस मुक़ाबले में क्यों नहीं खेल रहे हैं। इसको लेकर न तो टीम ने और ना ही मुंबई रणजी टीम ने कोई बयान जारी किया है। रहाणे के फॉर्म की बात करें तो WTC के फ़ाइनल मुक़ाबले में उन्होंने 89 और 46 रन की पारी खेली थी। यह उस मुक़ाबले में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन थे। लेकिन इसके बाद वे वेस्टइंडीज दौरे पर वह कुछ खास नहीं कर सके थे। दो टेस्ट की दो पारियों में वह सिर्फ 11 रन बना सके थे। उससे पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था।

अजिंक्य रहाणे ने अपना 2013 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। तब से अब तक वह कुल 85 टेस्ट खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 38.5 की औसत के साथ 5077 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है। गौरतलब है कि, इस बार रणजी ट्रॉफी में 38 टीमों को कुल 5 ग्रुप में बांटा गया है। जिसमें एलीट कैटेगरी में 4 ग्रुप हैं। जिसमें से 8-8 टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। इसके अलावा एक प्लेट ग्रुप है, जिसमें 6 टीमों को रखा गया है। इस तरह से कुल 38 टीमें रखी गई हैं।

Home / Sports / Cricket News / टीम इंडिया के बाद अब मुंबई की रणजी टीम में भी नहीं मिली अजिंक्य रहाणे को जगह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो