उन्होंने कहा, "इन खिलाड़ियों के लिए यह जरुरी है कि वे भविष्य को भूलकर अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दें। मुझे लगता है कि यह सीरीज इन युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का मौका है।" भारतीय उपकप्तान ने मैच को लेकर कहा," जब भी आप वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के साथ खेलते हैं तो एक टीम के रूप में हमारे लिए यह जरुरी हो जाता है कि हम व्यक्तिगत तौर पर भी और एक टीम के रूप में भी अपने खेल में कैसे सुधार करें। हम अच्छा क्रिकेट खेलने जा रहे हैं।"