scriptविराट कोहली के साथ पैचअप के मूड में नहीं अनुष्का शर्मा? | Anushka Sharma in no mood to patch up with Virat Kohli? | Patrika News
Uncategorized

विराट कोहली के साथ पैचअप के मूड में नहीं अनुष्का शर्मा?

अनुष्का शर्मा दोबारा से विराट कोहली के साथ पैचअप के मूड में नहीं हैं। अब अकेला रहना चाहती हैं

Apr 06, 2016 / 12:00 am

भूप सिंह

virat-anushka

virat-anushka

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोबारा से टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के साथ पैचअप के मूड में नहीं है। टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार के बाद स्टार क्रिकेटर कोहली ने अनुष्का शर्मा के पक्ष में कई ट्वीट किए थे। जिसके बाद लग रहा था कि ये दोनों दोबारा एक साथ नजर आएंगे। लेकिन फिलहाल अनुष्का शर्मा विराट पर भरोसा नहीं कर सकती और वह अब अकेला रहना चाहती हैं।

अनुष्का को डर है कि विराट कहीं दोबारा उनका दिल न तोड़ दें। हालांकि आपको बता दें कि अनुष्का अभी दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। टीम इंडिया की हार के बाद लोगों द्वारा अनुष्का को लेकर खूब मजाक उड़ाया गया और इसे सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया गया। इसके बाद विराट ने ऐसा करने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने यह भी लिखा कि अनुष्का हमेशा ही उन्हें सकारात्मकता प्रदान करती हैं।

इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्दी ही दोनों को साथ देखा जा सकता है, लेकिन अनुष्का के ताजा बयान के बाद ये कयास अधूरे ही नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अनुष्का अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और यही उनके और विराट के बीच मनमुटाव की सबसे बड़ी वजह बनी। अनुष्का शादी की बजाय करियर को अहमियत देना चाहती हैं, जबकि विराट इसके लिए राजी नहीं हैं।

आपको बता दें कि कुछ माह पहले ऐसी खबरें आई थी, जिसमें कहा गया था कि अनुष्का और विराट के बीच ब्रेकअप हो गया है, लेकिन इस मसले पर दोनों में से (विराट और अनुष्का) किसी ने भी ना तो कोई टिप्पणी की और ना ही किसी प्रकार का कोई बयान दिया है। अब भी स्थिति संशय वाली ही बनी है। फिलहाल अनुष्का इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान की शूटिंग कर रही हैं।

Home / Uncategorized / विराट कोहली के साथ पैचअप के मूड में नहीं अनुष्का शर्मा?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो