वायरल हो रही है वीडियो
मान्यवर के फेसबुक पेज पर डाली गई यह वीडियो काफी लोगों द्वारा देखी जा रही है। अभी तक डेढ लाख लोग देख चुके है। साथ ही 4300 लोगों ने इसे लाइक किया है। करीब 500 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। आप भी इस देखें इस वीडियो को…
बचपन से जानते है एक-दूसरे को
बता दें कि विराट और अनुष्का बचपन से एक-दूसरे को जानते है। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। साथ ही अनुष्का के भाई और अंडर 19 तक खेल चुके करुणेश भी विराट को लंबे समय से जानते हैं। इन दोनों लव स्टोरी 2013 में शुरू हुई। उस समय ये दोनों स्टार एक शैम्पू के विज्ञापन में साथ दिखे थें। इसके बाद इन दोनों को कई जगहों पर स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों की ओर से रिलेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।