3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन की सलाह पर अर्जुन तेंदुलकर ने करियर से जुड़ा लिया बड़ा फैसला

अर्जुन तेंदुलकर ने पिता सचिन की सलाह मानते हुए मुंबई टी-20 लीग से अपना नाम वापस ले लिया है।   
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 1 Mar 2018, 1:50 PM IST

SACHIN AND ARJUN

नई दिल्ली। पिता अपने बच्चे की बेहतरी के लिए ही कोई भी सलाह देता है। हालांकि हर बार बेटा अपने पिता की बात मान लें, ऐसा कम ही होता है। लेकिन क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने पिता की सलाह मानते हुए अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता की बात मानते हुए मुंबई टी-20 लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें कि मुंबई टी-20 लीग 11 से 21 मार्च तक मुंबई में खेला जाना है। अर्जुन ने पहले इस लीग में खेलने पर अपनी सहमति दी थी। लेकिन अब सचिन की सलाह पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।

सचिन ब्रांड एम्बेसडर हैं -
गौरतलब हो कि मुंबई टी-20 लीग के आयोजकों ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया था। साथ ही अर्जुन के खेलने की वजह से आयोजकों को लीग के फिट होने की उम्मीद थी। लेकिन अब अर्जुन के नाम वापस लेने के बाद आयोजक सकते में हैं।

प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान दे अर्जुन -
अर्जुन ने नाम वापस लेते हुए कहा कि वे अभी इस लीग के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन ने ये फैसला अपने पिता और महान बल्लेबाज सचिन से पूछकर ही लिया है। इन दिनों अर्जुन तेंदुलकर कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। अर्जुन के बॉलिंग कोच उनके एक्शन समेत हर चीज पर काम कर रहे हैं। सचिन चाहते हैं कि अर्जुन अपनी ट्रेनिंग पर ही अभी ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें और इसीलिए उन्होंने सलाह दी कि अर्जुन इस लीग से अपना नाम वापस ले लें।

आयोजकों की चिंता बढ़ी -
लीग के आयोजक अर्जुन के इस फैसले से परेशान हैं। बता दें कि मुंबई के ज्यादातर बड़े खिलाड़ी अन्य टूर्नामेंट्स में व्यस्त हैं। कुछ खिलाड़ी श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो वहीं कुछ खिलाड़ी ईरानी ट्रॉफी की तैयारियों में लगे हैं। ऐसे में अर्जुन का न होना आयोजकों के लिए बड़ा झटका है।