30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup 2023: पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप 2023!, भारत ऐसे खेलेगा अपने मैच

एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है और राजनेतिक मसलों के साथ सुरक्षा कारणों की वजर से भारत वहां नहीं जाना चाहता। ऐसे में भारतीय टीम के मुकाबले पाकिस्तान के बाहर किसी और मैदान में किए जा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 24 Mar 2023, 3:21 PM IST

india_vs_pakistan.png

Asia cup 2023: इस साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप 2023 खेला जाएगा। इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है और राजनेतिक मसलों के साथ सुरक्षा कारणों की वजर से भारत वहां नहीं जाना चाहता। ऐसे में पहले खबरें आई थी कि पाकिस्तान से इस टूर्नामेंट की मेजबानी छीनी जा सकती है और किसी न्यूट्रल वेन्यू में इसका आयोजन किया जा सकता है। लेकिन पाकिस्तान के विरोध के बाद अब एक और समाधान निकाला गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्थिति में भारतीय टीम के मुकाबले पाकिस्तान के बाहर किसी और मैदान में किए जा सकते हैं। बीसीसीआई और पीसीबी नए प्लान के साथ इस टूर्नामेंट का आयोजन कराने पर तैयार हो गए हैं। इस प्लान के अनुसार पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी दी जाएगी, लेकिन भारत के मुकाबले पाकिस्तान की बजाय किसी तटस्थ देश में होंगे। अब तक यह तय नहीं हुआ है कि भारत के मैच किस मैदान पर होंगे, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (UAE),ओमान, श्रीलंका या इंग्लैंड को एशिया कप में भारत के पांच मुकाबलों की मेजबानी मिल सकती है। इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले कम से कम दो मुकाबले भी शामिल हैं।

इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप 2023 में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इन दोनों के अलावा एक क्वालीफायर टीम इस ग्रुप में होगी। वहीं, दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्ता हैं। एशिया कप 2023 में 13 दिनों में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी और यहां जीतने वाली दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हो सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनैतिक संबंध ठीक नहीं होने के चलते बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को वहां भेजने के लिए तैयार नहीं है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह बात कही थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी और दोनों देशों की तरफ से काफी बयानबाजी हुई थी। अब इस मामले का हल निकलता दिखाई दे रहा है।