3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूट गया रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 264 रनों का रिकॉर्ड! ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने रच दिया इतिहास

गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 264 रनों के व्यक्तिगत स्कोर भारत के रोहित शर्मा ने बनाया है। लेकिन अब रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेटर ने तोड़ दिया है। आइए आपको इसके बारे में और जानकारी देते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 15 Jun 2022, 8:24 PM IST

Rohit Sharma

Rohit Sharma

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हिटमैन के नाम से जाना जाता है जो अपनी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रनों की बात आती है तो रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 264 रनों का व्यक्तिगत स्कोर बनाकर, वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेली है। रोहित ने यह पारी साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डेंस मैदान पर खेली थी और अब रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एक क्रिकेटर ने तोड़ दिया है। आइए इसके बारे में आपको और जानकारी देते हैं

टूट गया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

जैसा कि हमने बताया कि वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) में सबसे ज्यादा 264 रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने यह काम एक बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार किया है। लेकिन अब रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 264 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया के एक बल्लेबाज ने तोड़ दिया है। आइए आपको इसके बारे में और जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें - मिलिए भारतीय क्रिकेट टीम के पहले T20, वनडे और टेस्ट कप्तान से

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई नेत्रहीन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज स्टीफन नीरो (stephen nero) ने मंगलवार को यह कारनामा कर दिखाया। जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नेत्रहीन वनडे इंटरनेशनल मैच में 309 रनों की शानदार पारी खेली। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीफन नीरो द्वारा बनाया गया यह नेत्रहीन क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। नीरो ने 140 गेंदों में 309 रनों की शानदार पारी खेली है। वैसे देखा जाए तो एक तरीके से रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूट गया है लेकिन यह रिकॉर्ड नेत्रहीन क्रिकेट में बना है तो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड अभी भी सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें - 4 क्रिकेटर जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में ले लिया संन्यास, लिस्ट में साउथ अफ्रीका का दिग्गज भी शामिल