
Indian Cricket Team
भले ही क्रिकेट का जन्म इंग्लैंड में हुआ हो लेकिन लोकप्रियता के मामले में भारत का कोई सानी नहीं है। भारत में क्रिकेट सबसे पसंद किए जाने वाला खेल है और भारत में तो इस खेल को लोग त्यौहार की तरह मानते हैं। आज भारत को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेले हुए लगभग 90 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के लिए पहले टेस्ट, वनडे और टी-20 मुकाबले में किन खिलाड़ियों ने कप्तानी की थी। अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको, इस बारे में ही जानकारी देने जा रहे हैं
पहले टेस्ट मैच में कप्तानी
गौरतलब है कि आज से लगभग 90 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला था। साल 1932 में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी और पहला टेस्ट मैच 25 से 28 जून तक चला। इस मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 158 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं भारत के पहले टेस्ट कप्तान की बात की जाए तो इस सीरीज में भारत को भारत की तरफ से सी के नायडू (CK Nayudu) कप्तानी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें - 4 क्रिकेटर जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में ले लिया संन्यास, लिस्ट में साउथ अफ्रीका का दिग्गज भी शामिल
पहले वनडे मैच में कप्तानी
बता दें कि वनडे क्रिकेट की शुरुआत साल 1972 में हुई थी जब पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (First ODI Match) मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। वहीं भारत के परिपेक्ष में बात करें तो भारत ने पहला वनडे मुकाबला 13 जुलाई 1974 को इंग्लैंड के खिलाफ Leeds मैदान में खेला। इस मैच में इंग्लैंड के हाथों भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा वहीं भारत के पहले वनडे मैच में अजीत वाडेकर (Ajit Wadekar) ने कप्तानी की थी।
पहले टी ट्वेंटी मैच में कप्तानी
गौरतलब है कि T20 क्रिकेट की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और भारत ने अपना पहला T20 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 दिसंबर 2006 को जोहानेसबर्ग मैदान पर खेला था। इस मुकाबले को भारत 6 विकेट से जीता था। भारत के पहले T20 मैच में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने कप्तान की भूमिका निभाई थी
यह भी पढ़ें - 3 गेंदबाज जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ सकते हैं
Updated on:
15 Jun 2022, 7:34 PM IST
Published on:
15 Jun 2022, 7:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.