दूसरे स्थान पर मौजूद वीरेंद्र सहवाग ने 12 मैचों में 598 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 18 मैचों में 652 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक की पारियां खेलीं। न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने 13 मैचों में 505 रन बनाए हैं और पांच अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। हालांकि, धोनी ने यहां कभी शतक नहीं लगाया। विराट कोहली दो अर्धशतक लगाते ही धोनी के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।