नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है। वैसे तो विश्व कप जीतने वाली टीमों में भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन बाकि टीमें भी बड़ा उलटफेर करने का पूरा माद्दा रखती हैं। ऐसे में छोटी टीमों से हर किसी को सावधान रहने की जरूरत होगी।