क्रिकेट

BCCI का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद भी मैदान पर दिखेगा धोनी का जलवा, संन्यास पर दिया था ये जवाब

BCCI के कॉन्ट्रेक्ट सूची से बाहर हुए Mahendra Singh Dhoni
अब भी मैदान पर दिखते रहेंगे धोनी
बिना कॉन्ट्रेक्ट मिलेगी इतनी फीस

Jan 16, 2020 / 03:32 pm

धीरज शर्मा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है। बीसीसीआई ने अपने नए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया है। बीसीसीआई के इस फैसले ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस को छेड़ दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब धोनी संन्यास ले लेंगे। क्या धोनी अब टीम इंडिया के साथ नजर नहीं आएंगे। ऐसे कई सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं।
बीसीसीआई ने वर्ष 2019-2020 के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में धोनी को शामिल नहीं किया है। ये लिस्ट अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिए बनी है।

केजरीवाल को रोकने के लिए बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने बनाया ये प्लान
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
ताजमहल के बाद देश को मिला एक और अजूबा, मोदी की इस कोशिश में मिला मुकाम

ये खेला का था आखिरी मैच
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच 2019 में हुए वर्ल्ड कप में खेला था। टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हार के बाद से धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।
टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके
महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। वनडे और टी20 में ही खेल रहे थे। लेकिन बीसीसीआई ने नए कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें A,B और C किसी भी कैटेगरी में शामिल नहीं किया है।
मुश्किल होगा खेलना
बीसीसीआई के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि धोनी के लिए राष्ट्रीय टीम में खेलने का रास्ता अब मुश्किल हो गया है। धोनी को क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी सूची के किसी भी कैटिगरी में जगह नहीं दी गई है।
बगैर कैटेगरी के मिलेगी इतनी फीस
बताया जा रहा है कि अब बीसीसीआई की किसी भी कैटेगरी में शामिल नहीं किए जाने के बाद अगर धोनी टीम इंडिया के लिए खेलते हैं तो उन्हें सिर्फ मैच फीस मिलेगी जो वन-डे के लिए 10 लाख रुपए और टी-20 के लिए 5 लाख रुपए है।
आईपीएल खेलेंगे धोनी
धोनी को न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। ऐसे में अब उनके पास आईपीएल में खेलने का ही मौका है।

टी-20 वर्ल्डकप में सलेक्शन के चांस
माना जा रहा है कि इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्‍ड कप के लिए धोनी का सलेक्शन हो सकता है। भारतीय टीम में शामिल होने के लिए धोनी मजबूत दावेदार हैं।
शास्त्री ने किया था इशारा
पिछले दिनों भारतीय टीम के कोच रवि शास्‍त्री ने इंटरव्‍यू में इशारा किया था कि धोनी जल्‍द ही वनडे से संन्‍यास ले सकते हैं। लेकिन उन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय टी20 के लिए उनकी पैरवी की थी।
संन्यास पर दिया था ये जवाब
पिछले वर्ष एक इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी से जब पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया था कि मुझसे जनवरी 2020 तक इस बारे में कुछ ना पूछा जाए। ऐसे में अभी जनवरी 2020 ही चल रहा है।
बीसीसीआई ने उन्हें कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया है। तो क्या धोनी इसी महीने वन-डे से संन्यास ले सकते हैं। ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है।

Home / Sports / Cricket News / BCCI का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद भी मैदान पर दिखेगा धोनी का जलवा, संन्यास पर दिया था ये जवाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.