scriptबर्थडे विशेष: चिप्स बना कर बेची करती थी मां, आज बेटा है दुनिया का सबसे बड़ा विस्फोटक बल्लेबाज | Birthday Special: Chris Gayle Struggle and Success story and facts | Patrika News
क्रिकेट

बर्थडे विशेष: चिप्स बना कर बेची करती थी मां, आज बेटा है दुनिया का सबसे बड़ा विस्फोटक बल्लेबाज

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके संघर्ष और कामयाबी की कहानी लाखों लोगों के लिए आंखे खोलनी वाली है।

नई दिल्लीSep 21, 2018 / 01:28 pm

Prabhanshu Ranjan

gayle

बर्थडे विशेष: चिप्स बना कर बेची करती थी मां, आज बेटा है दुनिया का सबसे बड़ा विस्फोटक बल्लेबाज

नई दिल्ली। क्रिकेट वो खेल है, जो खिलाड़ी को नाम और शोहबत के साथ-साथ अकूत संपति भी देती है। यहां ऐसे उदाहरणों की भरमार लगी है, जिसमें बचपन बेहद गरीबी में जीने वाला शख्स आज क्रिकेट की दुनिया का नामचीन सितारा है। भारतीय क्रिकेट टीम में कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, उमेश यादव, मुनाफ पटेल, इरफान पठान इसके कुछ उदाहरण है। भारत की ही तरह दुनिया के अन्य देशों में भी ऐसे क्रिकेटरों की लंबी फेहरिस्त भरी पड़ी है। 1980 के दशक में क्रिकेट की दुनिया में अपना सिक्का जमाने वाले वेस्टइंडीज की टीम पिछले कुछ सालों से उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रह रही है। लेकिन टीम के कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। मौजूदा वेस्टइंडीज टीम के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं – क्रिस गेल। जो आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी चंद खास जानकारियां…

1979 में हुआ था जन्म-
पूरी दुनिया में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मशहूर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बैट्समैन क्रिस गेल का जन्म 21 सितंबर, 1979 को हुआ था। आज गेल अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिस गेल के पिता पुलिस में थे, जबकि उनकी मां चिप्स बेचकर पैसे कमाती थीं। गेल ने बचपन बेहद सामान्य जीवनशैली में बिताया है। लेकिन आज उनके पास शानौ-शौकत की कोई कमी नहीं है।

 

https://twitter.com/cricketworldcup?ref_src=twsrc%5Etfw

छह भाई-बहन है गेल के-
क्रिस गेल का परिवार काफी बड़ा है। गेल के छह भाई-बहन है। क्रिस गेल का नंबर पांचवां था। परिवार की आय सामान्य थी, लिहाजा अच्छे से गुजर-बसर करने के लिए गेल की मां चिप्स बनाकर बेचने का काम किया करती थी। गेल बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन थे। स्थानीय स्तर पर अपने बल्ले की चमक बिखेड़ने के बाद गेल को पहली बार 11 सिंतबर 1999 को भारत के खिलाफ वनडे मैच में मौका मिला। इसके बाद अपनी अहमियत को दिखाते हुए गेल ने साल 2000 में टेस्ट डेब्यू किया। पिछले 18 साल से वो क्रिकेट के सबसे तूफानी बल्लेबाज का रुतबा हासिल किए हुए है।

कमाई में केवल कोहली और धोनी से पीछे हैं गेल-
बात क्रिस गेल की संपत्ति की करें तो उनकी नेट वर्थ 232 करोड़ रुपए हैं। इस मामले में दुनियाभर के क्रिकेटरों से वो सिर्फ भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली और दुनिया के बेहतरीन फिनिशर और भारत के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी से पीछे है। बाकी क्रिकेटर्स का नंबर क्रिस गेल के बाद ही आता है। वहीं सालाना आय की बात करें तो क्रिस गेल 38 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। यह कमाई वेस्‍ट क्रिकेट बोर्ड के अलावा कई क्रिकेट फ्रेंचाइलियों के खेलने के अलावा एंडोर्समेंट भी शामिल हैं। इसलिए उन्‍हें वेस्‍टइंडीज के अलावा वर्ल्‍ड क्रिकेट का मोस्‍ट वैल्‍युएबल प्‍लेयर भी माना जाता है। बिग बैश और बाकी क्रिकेट लीग में क्रिस गेल करोड़ रुपयों के खिलाड़ी हैं।

Home / Sports / Cricket News / बर्थडे विशेष: चिप्स बना कर बेची करती थी मां, आज बेटा है दुनिया का सबसे बड़ा विस्फोटक बल्लेबाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो