scriptइस टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, उसके बाद करेंगे ये काम | Cricket: Mahendra Singh can invest in bollywood films | Patrika News
क्रिकेट

इस टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, उसके बाद करेंगे ये काम

महेंद्र सिंह धोनी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

Aug 30, 2019 / 03:46 pm

Manoj Sharma Sports

virat_and_dhoni.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। युवाओं तो उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है। वे कुछ भी करें उसकी चर्चा पूरे देश में होती है। धोनी हाल ही में सेना के साथ वक्त बिताकर लौटे हैं।

धोनी की फॉर्म और संन्यास को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि धोनी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं।

अहम बात ये भी है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट के लिए चुनी गई टीम में धोनी को जगह नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ेंः ‘गुरु’ धोनी रह गए ‘गुड़’ और ‘चेला’ विराट बनने जा रहा है ‘शक्कर’

इन चार गेंदों ने बना दिया बुमराह को सबसे महान भारतीय गेंदबाज, कपिल देव और जहीर खान भी छूट गए पीछे

खैर वो तो बाद की बात है धोनी कब संन्यास लेते या नहीं। लेकिन फिलहाल धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सुनने में आ रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही फिल्म जगत से जुड़ने वाले हैं।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक धोनी फिल्मों में निवेश की योजना बना रहे हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि धोनी फिल्मों के दिवाने हैं, अक्सर उन्हें सार्वजनिक रूप से गुनगुनाते देखा गया है।

कॉर्पोरेट हाउस के साथ मिलकर कर सकते हैं फिल्म प्रोड्यूस

हालांकि शुरुआत में धोनी फिल्मों में सीधे निवेश से बचना चाहेंगे क्योंकि इसमें काफी रिस्क भी है, इसलिए माना जा रहा है कि वे कॉर्पोरेट हाउसों के साथ मिलकर फिल्में बना सकते हैं। शुरुआत में धोनी कम पूंजी का निवेश कर सकते हैं और बाद में इस बढ़ा भी सकते हैं।

Home / Sports / Cricket News / इस टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, उसके बाद करेंगे ये काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो