scriptइस दिग्गज आलरांउडर ने दो बच्चों की मां से की शादी, जानें इनकी लव स्टोरी | Cricketer Ben Stokes has married his fiancee | Patrika News
क्रिकेट

इस दिग्गज आलरांउडर ने दो बच्चों की मां से की शादी, जानें इनकी लव स्टोरी

इंग्लैंड के स्टार आलरांउडर ने 6 साल तक चले रिलेशन के बाद शादी कर ली।

नई दिल्लीOct 15, 2017 / 02:38 pm

Prabhanshu Ranjan

stockes

नई दिल्ली। अपने दमदार खेल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर इंग्लैंड के स्टार आलआरांउडर बेन स्टोक्स ने शादी कर ली है। स्टोक्स ने शनिवार को इंग्लैंड के सेंट मैरी चर्च में क्लारे रैटक्लिप से शादी की। स्टोक्स की शादी समारोह में इंग्लैड के कई दिग्गज क्रिकेटर मौजूद रहें। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक, पॉल कोलिगवुड और और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी स्टोक्स की शादी में पहुंचें। बता दें कि स्टोक्स की नवविवाहिता पत्नी क्लारे रैटक्लिफ दो बच्चों की मां है।

 

https://twitter.com/cricpidia/status/919191411609792513?ref_src=twsrc%5Etfw

6 साल की लव स्टोरी
बेन स्टोक्स के लाइफ में क्लारे रैटक्लिप 2013 में आई थी। तब अपने पिता की मौत के बाद रैटक्लिफ काफी टूट चुकी थी। लेकिन स्टोक्स का साथ पाकर रैटक्लिप की जिंदगी फिर से पटरी पर आ गई। रिलेशन में आने के बाद ये दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थें। क्लारे रैटक्लिप और बेन स्टोक्स के दो बच्चें भी है। 6 साल पुराने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने के बाद स्टोक्स और रैडक्लिप काफी खुश नजर आए।

 

 

https://twitter.com/benstokes38?ref_src=twsrc%5Etfw

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्टोक्स आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी है। स्टोक्स को आईपीएल 10 में पुणे की टीम ने 14.5 करोड़ रुपए की कीमत के साथ खरीदा था। आईपीएल 10 में स्टोक्स ने कई यादगार पारियां भी खेली। हालांकि स्टोक्स का विवादों से भी पुराना नाता है।

 

My plus one for the day I think we make a lovely couple @stuartbroad8 😘#wedding #cricket #suit #fashion #sport

A post shared by Paul Collingwood (@paulcollingwood5) on

विवाद के कारण टीम से बाहर है स्टोक्स
स्टोक्स अभी इंग्लैंड की नेशनल टीम से बाहर है। स्टोक्स ने पिछले महीने एक नाइटक्लब में मार-पीट किया था। जिसके चलते स्टोक्स को एक रात पुलिस लॉकअप में बितानी पड़ी थी। साथ ही यह मामला जब मीडिया की नजर में आया तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। स्टोक्स को एशेज के लिए घोषित किए गए टीम में भी शामिल किया गया था। लेकिन आपराधिक केस दर्ज होने के कारण उस पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

Home / Sports / Cricket News / इस दिग्गज आलरांउडर ने दो बच्चों की मां से की शादी, जानें इनकी लव स्टोरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो