मॉर्गन-रुट की शतकीय साझेदारी से जीता इंग्लैंड
इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन(69) व टेस्ट मैचों के कप्तान जो रुट(50) ने शतकीय साझेदारी की, बाद डेविड विली ने 35 रनों की उपयोगी पारी खेल मैच इंग्लैंड की झोली मे डाल दिया। एक समय पर इंग्लैंड की टीम के 6 विकेट 163 रन के स्कोर पर गिर गए थे लेकिन इसके बाद मोइन अली और डेविड विली ने मिलकर टीम को मुश्किल से निकला था। ऑस्ट्रेलिया के लिए बील्ली स्टैनलेक, एंड्रू टाई और पदार्पण करने वाले माइकल नेस्सर ने 2-2 विकेट झटके। इसके साथ ही केन रिचर्डसन ने भी एक विकेट झटका।