29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड से वनडे सीरीज का दूसरा मैच भी हारी पाकिस्तान, अब तक 20 मैचों में से सिर्फ 2 ही जीती

दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने 52 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ तीन मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का अंतिम मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Jul 2021, 1:46 PM IST

eng_vs_pak.png

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी पाकिस्तान को करारी हार मिली है। दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने 52 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ तीन मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का अंतिम मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस सीरीज में इंग्लैंड की जूनियर टीम हिस्सा ले रही है। तीन खिलाड़ियों के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद पूरी इंग्लैंड टीम को बदल दिया गया था।

20 में से सिर्फ 18 मैच ही जीते
वहीं पकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम वनडे क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं, लेकिन इस सीरीज में वह फ्लौप रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम जीरो पर पर आउट हो गए थे। वहीं दूसरे मैच में वह सिफ 19 रन ही बना पाए। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पाक टीम का द्विपक्षीय सीरीज में रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है। अंतिम 20 में से पाकिस्तानी टीम सिर्फ 2 मैच जीत सकी है। 18 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम के लिए इंग्लैंड पर जीत हासिल करना हमेशा कठिन रहा है। इंग्लैंड की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में यह पाकिस्तान पर लगाातर छठी जीत है।

यह भी पढ़ें—पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बंद की क्रिकेटर सरफराज नवाज की मासिक पेंशन, जानिए वजह

हसन अली के पांच विकेट बेकार गए
पाकिस्तानी टीम के हसन अली ने पांच विकेट चटकाए, लेकिन शीर्ष क्रम के खराब प्रदर्शन से पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। हसन के 5/51 के आंकड़े के साथ पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 45.2 ओवर में 247 पर ऑल आउट करने में सफलता हासिल की। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम के इमाम-उल-हक ने 1 रन, बाबर आजम ने 19 रन और मोहम्मद रिजवान 5 रन बनाकर पहले पावर-प्ले में ही ड्रेसिंग रूम में लौट गए। वहीं इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 21 रन देकर दो विकेट लिए, इसमें बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के विकेट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें— पाक ऑलराउंडर अजहर ने सानिया के पति शोएब को बताया 'साइलेंट किलर', शोएब को बताया सबसे बड़ा एक्टर

पाकिस्तान टीम में सऊद शकील ने बनाए सर्वाधिक रन
सोहैब मकसूद ने एक-दो बड़े छक्के लगाए लेकिन एक गलत शॉट पर उनके आउट होने से पाकिस्तान मैच में 86/5 के स्कोर पर और पीछे आ गया। सऊद शकील ने अपने पहले अर्धशतक के साथ मेहमानों के लिए सर्वाधिक रन बनाए। सऊद 56 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर रहे। जबकि हसन अली ने 17 गेंदों में 31 रन बनाए। उन्होंने तीन छक्के और दो चौके लगाए। शादाब खान ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए। तीसरा वनडे 13 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा।