29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बंद की क्रिकेटर सरफराज नवाज की मासिक पेंशन, जानिए वजह

खिलाड़ी ने अपनी पेंशन बहाली और बकाया राशि के भुगतान के लिए पाकिस्तान बोर्ड के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Jul 2021, 12:04 PM IST

pcb.png

पाकिस्तान किकेट बोर्ड ने पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज की मासिक पेंशन रोक दी है। पीसीबी ने उनकी पेंशन ‘खिलाड़ियों की कल्याण नीति’ का उल्लंघन करने पर रोकी है। वहीं सरफराज ने अपनी पेंशन बहाली और बकाया राशि के भुगतान के लिए पाकिस्तान बोर्ड के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर की है। वहीं बोर्ड के एक सूत्र का कहना है कि सरफराज की तरफ से पीसीबी के अधिकारियों और खिलाड़ियों की लगातार अलोचना और अपमान किया जा रहा है। इसके साथ ही उन पर 'खिलाड़ी कल्याण नीति' का उल्लंघन करने का आरोप भी लगा है।

पहले भी दी गई थी चेतावनी
बताया जा रहा है कि बोर्ड के पूर्व अधिकारियों ने भी सरफराज की पेंशन रोकी थी। बोर्ड के सूत्र का कहना है कि सरफराज को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और राष्ट्रीय टीम के खिलाफ निराधार आरोप लगाने की आदत है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरफराज को पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट की छवि खराब न करने की चेतावनी दी गई थी। सरफराज पहले कई बार पाकिस्तान क्रिकेट पर आलोचनात्मक टिप्पणियां कर चुके हैं। इसके अलावा वह पाकिस्तान के खिलाड़ियों और अधिकारियों के खिलाफ मैच और स्पॉट फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप भी लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें— भारत-पाक क्रिकेट सीरीज शुरू कराने में सौरव गांगुली साबित होंगे सबसे बड़ा फैक्टर: कामरान अकमल

33 गेंदों में लिए थे 7 विकेट
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज ने अपने कॅरियर में 55 टेस्ट और 45 वनडे मैच खेले हैं। वहीं मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एक मैच में सरफराज ने 33 गेंदों में 7 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। यह मैच वर्ष 1979 में हुआ था और इसमें सरफराज ने कुल 9 विकेट चटकाए थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 384 रन का लक्ष्य मिल था। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 305 रन बना लिए थे। इसके बाद सरफराज नवाज ने 33 बॉल पर मात्र 4 रन देकर बचे 7 खिलाड़ियों को आउट कर दिया था। पारी में उन्होंने 86 रन देकर 9 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें— PAK Vs ENG: पाकिस्तान की हार पर भड़के अख्तर, बोले-'पाकिस्तान के लोगों क्रिकेट देखना बंद कर दो'

फर्स्ट क्लास मैच में लिए 1000 से अधिक विकेट
सरफराज के क्रिकेट कॅरियर की बात करें तो उन्होंने 55 टेस्ट मैचों में 1045 रन बनाए। इसमें उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 177 विकेट भी झटके। इसके साथ ही सरफराज ने 4 बार पांच और एक बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं वनडे कॅरियर की बात करें तो उन्होंने 45 मैच में 221 रन बनाए और 63 विकेट लिए। फर्स्ट क्लास मैच में सफराज ने 299 मैच में 1005 विकेट झटके हैं।