हमारी तरह पहला कदम नहीं उठाना चाहते
अकमल ने यूट्यूब चैनल पर कहा,'मुझे पता है कि वो (सौरव गांगुली) ऐसी ख्वाहिश रखते हैं, मैंने उनके खिलाफ मैच खेला है और मैं मानता कि वो ऐसा सोच रहे होंगे।' साथ ही उन्होंने कहा कि उस दौरे के खिलाड़ी भी ऐसा चाहते हैं, लेकिन खुलकर नहीं बोल सकते क्योंकि यह बड़ा मुद्दा बन जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह लोग हमारी तरह नहीं हैं जो पहला कदम उठाएं।