2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR के ओपनर्स ने किया निराश, लेकिन फिर भी दिल्ली कैपिटल्स को मिला 226 रन का लक्ष्य

Riyan Parag missed Hundred: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने ओपनर्स से सस्ते में आउट हो जाने के बाद रियान पराग ने कप्तानी पारी खेली और टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 RR vs DC

रियान पराग और ध्रुव जुरेल (फोटो- IANS)

IPL 2026 RR vs DC Update: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 226 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने खराब शुरुआत के बावजूद कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) की शानदार पारी और अंत में डेनोवन फरेरा (Donovan Ferreira) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 225 रन बनाए।

फेल हुए RR के दोनों ओपनर्स

इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और वैभव सूर्यवंशी ने निराश किया। जायसवाल सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि सूर्यवंशी सिर्फ एक चौका लगा सके। जायसवाल को मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया, जबकि वैभव सूर्यवंशी को काइल जैमिसन ने बोल्ड किया।

इसके बाद ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी की। टीम को तीसरा झटका 114 रन के स्कोर पर लगा, जब ध्रुव जुरेल 42 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। इसके बाद रवींद्र जडेजा 14 गेंद में 20 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, रियान पराग ने एक छोर संभाले रखा और शानदार अर्धशतक जड़ा। वह शतक से चूक गए और 50 गेंदों में 90 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर अक्षर पटेल को कैच दे बैठे। उनकी पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

अंत में डोनोवन फरेरा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों में 47 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 335 से अधिक रहा, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स 225 रन के बड़े स्कोर तक पहुंच सकी।

गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल और टी नटराजन को 1-1 सफलता मिली।