1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs DC: राहुल-निसांका की आंधी में उड़ा राजस्थान रॉयल्स, अपने ही घर में लागतार दूसरी हार, दिल्ली ने 7 विकेट से हराया

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ डीसी छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि आरआर को झटका लगा लेकिन टीम चौथे स्थान पर कायम है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 02, 2026

RR vs DC

फोटो में डीसी के प्लेयर- राहुल-निसांका (सोर्स: ANI)

RR vs DC IPL 2026: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के फैंस को निराशा हाथ लगी, जब टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने बेहद आसानी से 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में केएल राहुल और निसांका की शानदार बल्लेबाजी ने राजस्थान की गेंदबाजी को पूरी तरह बेअसर कर दिया।

अब 9 में से 4 मुकाबले जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर चढ़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। जी हां, दिल्ली कैपिटल्स अब छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मजबूत टीम आरआर 10 में से 4 मैच गंवाकर चौथे स्थान पर बनी हुई है।

राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर बनाए 225 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 225 रन का बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 12 रन पर ही यशस्वी जायसवाल (6) और वैभव सूर्यवंशी (4) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान रियान पराग ने जिम्मेदारी संभाली और ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर पारी को संभाला।

रियान पराग और ध्रुव जुरेल के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 102 रन जोड़े। जुरेल 30 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तब तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। इसके बाद रियान पराग ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए और चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की।

जडेजा ने 20 रन का योगदान दिया, जबकि रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए, लेकिन वह शतक से सिर्फ 10 रन दूर रह गए। आखिरी ओवरों में डोनोवन फरेरा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर 40 रन जोड़े और खुद 47 रन बनाकर नाबाद रहे।

गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि काइल जेमीसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला।

निसांका-केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने डीसी को शानदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को निसांका और केएल राहुल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर तेजी से रन बनाए और पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़ दिए। निसांका 62 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी।

इसके बाद केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 61 रन की अहम साझेदारी हुई। नितीश राणा 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कुछ ही देर बाद केएल राहुल भी 75 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

एक समय टीम ने 177 रन पर 3 विकेट खो दिए थे, लेकिन इसके बाद आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने बिना कोई विकेट गंवाए टीम को जीत दिला दी। आशुतोष शर्मा 25 और ट्रिस्टन स्टब्स 18 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी ओर, राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।