29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 4th T20: ऑकलैंड में टीम इंडिया को हराना नहीं है आसान, एक जीत के लिए अब तक तरस रही न्यूजीलैंड

IND vs NZ 4th T20, Eden Park Auckland: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत के साथ दुनिया की नंबर वन टी20 टीम बनने के इरादे से उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड सीरीज की पहली जीत हासिल करना चाहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 29 Oct 2026, 4:15 PM IST

IND vs NZ 4th T20

टीम इंडिया (फोटो- BCCI)

India vs New Zealand 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया जीत के साथ दुनिया की नंबर वन टी20 टीम बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड सीरीज की पहली जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि, ऑकलैंड के आंकड़े न्यूजीलैंड के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं। यहां अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबले हुए और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है।

सीरीज में भी 3-0 से कीवी टीम पीछे

इस सीरीज में भी न्यूजीलैंड 3-0 से पीछे है। ऐसे में सीरीज की पहली जीत हासिल करने, ऑकलैंड में टीम इंडिया को पहली बार हराने और पिछले 7 सालों से अपनी ही सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ हार के सिलसिले को तोड़ने के लिए कीवी टीम पूरी ताकत झोंकना चाहेगी। कीवी टीम के कोच का मानना है कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है बस फिनिश नहीं कर पा रही है। हालांकि पिछले मुकाबले में न उनके बल्लेबाज चले और न गेंदबाज और जो भारतीय बल्लेबाजों ने गदर मचाया, उसकी तो न्यूजीलैंड ने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी।

भारतीय टीम ने ऑकलैंड में तीनों मैच जीते हैं और तीनों में लक्ष्य का पीछा किया है। इस सीरीज में भी तीनों मैच भारतीय टीम ने चेज करके ही जीते हैं। ऐसे में अगर भारतीय टीम टॉस जीतती है और बाद में लक्ष्य का पीछा करती है, तो फिर न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

तीनों मैचों का हाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार 8 फरवरी को ऑकलैंड में मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 159 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया था। उसमें कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। दूसरी बार टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टक्कर 24 जनवरी 2020 को हुई, जहां न्यूजीलैंड ने 203 रन बनाए और श्रेयस अय्यर के 58 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फिर 26 जनवरी 2020 को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से यहां भिड़ी और इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 132 रन बना पाई। 133 के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 15 गेंद पहले सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में भी श्रेयस अय्यर का बल्ला चला। उन्होंने 44 रन की पारी खेली थी, लेकिन केएल राहुल ने नाबाद 57 रन बनाए थे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग