29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND 4th T20I Weather Report: भारत-न्‍यूजीलैंड चौथे मैच से पहले ऑकलैंड में हो रही बारिश जानें कल मैच के दिन मौसम का हाल

NZ vs IND 4th T20I Weather Report: भारत और न्‍यूजीलैंड बीच चौथा टी20 कल शुक्रवार को खेला जाएगा। एक्‍यूवेदर के मुताबिक, फिलहाल ऑकलैंड में बारिश हो रही है। आइये आपको बताते हैं कि 30 अक्‍टूबर को मैच के दिन ऑकलैंड का मौसम कैसा रहेगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Oct 2026, 1:34 PM IST

NZ vs IND 4th T20I Weather Report

श्रेयस अय्यर और मिचेल सैंटनर। (Photo- X/@BLACKCAPS)

New Zealand vs India 4th T20I Weather Report: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है। पांच मैचों की इस सीरीज के शुरुआती तीन मैच जीतकर भारत ने अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज पर कब्‍जा कर लिया है। अब चौथा मैच शुक्रवार 30 अक्‍टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। जहां भारतीय टीम जीत दर्ज करते हुए अगले मैच को जीतकर क्‍लीन स्‍वीप की ओर बढ़ना चाहेगी। लेकिन, खबर आ रही है कि इन दिनों ऑकलैंड का मौसम काफी बिगड़ा हुआ है। आज गुरुवार को वहां बारिश हो रही है। आइये एक नजर कल मैच के दिन मौसम के हाल पर डालते हैं।

ऑकलैंड में 30 अक्‍टूबर को मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर के मुताबिक, मौजूदा समय में ऑकलैंड में पिछले कुछ घंटों से बारिश हो रही है। हालांकि शुक्रवार को मौसम थोड़ा साफ होने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, मैच से पहले दिन के समय बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है। हालांकि मैच के दौरान ये घटकर सिर्फ 3 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। लेकिन, तेज हवाओं के चलते मौसम कब पलटी मार जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

वेलिंगटन की तरह ही ऑकलैंड में भी तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं। शुक्रवार को करीब 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। ऐसे में माना जा सकता है कि दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिलेगा। हालांकि बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो सकती और बीच-बीच में भी बारिश थोड़ी रुकावट डाल सकती है।

ईडन पार्क, ऑकलैंड में भारत का T20I रिकॉर्ड

मैच की तारीखविपक्षी टीमनतीजाभारत की जीत का अंतर
8 फरवरी 2019न्यूजीलैंडभारत जीता7 विकेट
24 जनवरी 2020न्यूजीलैंडभारत जीता6 विकेट
26 जनवरी 2020न्यूजीलैंडभारत जीता7 विकेट

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव , नमन धीर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

न्‍यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, बेवॉन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर और डेवोन कॉनवे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग