29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गावस्कर ने कहा-‘तीसरे टेस्ट में जीत के लिए इंग्लैंड को किसी चत्मकार की जरूरत है’

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करने के लिए सुपरह्यूमन प्रयास की जरूरत है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Aug 2021, 11:59 PM IST

sunil_gawaskar.jpg

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि इंग्लैंड को भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करने के लिए सुपरह्यूमन प्रयास की जरूरत है। लेजेंड्री क्रिकेटर को उम्मीद है कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इंग्लैंड पर भारी पड़ सकती है। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 151 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।

इंग्लैंड को किसी चमत्कार की जरूरत है
गावस्कर ने अपने एक कॉलम में लिखा, 'भारत ने इंग्लैंड को मनोवैज्ञानिक चोट पहुंचाई है और इंग्लैंड को सीरीज में वापसी करने के लिए सुपरह्यूमन प्रयास की जरूरत है। हां, क्रिकेट अनिश्चितिता का खेल है और यहां चीजें बहुत जल्द ही बदलती है लेकिन इसके लिए चमत्कार की जरूरत है। पूर्व कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड काफी हद तक इस सीरीज में कप्तान जोए रूट पर निर्भर कर रहा है। रूट ने भारत के खिलाफ इस सीरीज के पहले दो मुकाबले में 386 रन बनाए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—34 साल बाद शास्त्री ने किया खुलासा, पाकिस्तानी खिलाड़ी मियांदाद ने जब भारतीय टीम को कहा बेईमान तो जूता लेकर मारने दौड़े थे

रूट पर निर्भर है इंग्लैंड
गावस्कर ने कहा, पांचवें दिन के खेल की शुरुआत में आम धारणा थी कि इंग्लैंड इस मैच को जीतेगा। लेकिन आखिरी दिन पिच में 180 रन बनाना भी मुश्किल था और टीम 120 रन पर ढेर हो गई और उसे बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की बल्लेबाजी काफी हद तक रूट पर निर्भर करती है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट 25 अगस्त को शुरू होगा। दूसरे टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम के हौंसले बुलंद है तो वहीं इग्लैंड के खिलाड़ी इस मुश्किल घड़ी में अपने आपको साबित करना चाहेंगे।