scriptEoin Morgan Retirement: 35 की उम्र में संन्यास लेने वाले Eoin Morgan ने क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए बनाए गए 5 खास रिकॉर्ड | Eoin morgan retirement top 5 records Made by Eoin morgan | Patrika News

Eoin Morgan Retirement: 35 की उम्र में संन्यास लेने वाले Eoin Morgan ने क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए बनाए गए 5 खास रिकॉर्ड

locationनई दिल्लीPublished: Jun 28, 2022 09:00:31 pm

Submitted by:

Mohit Kumar

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 35 साल की उम्र में सन्यास लेने की घोषणा कर दी है, आज हम आपको इस आर्टिकल में Eoin Morgan द्वारा बनाए गए कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं

Eoin Morgan Retirement

Eoin Morgan Retirement

Eoin Morgan Retirement from International Cricket: इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 35 साल की उम्र में सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ समय से इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इस वजह से उन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है। बता दें कि उनके ही कप्तानी में इंग्लैंड ने पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब जीता था। साल 2019 के फाइनल में इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की कप्तानी में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था और अब इस इंग्लैंड के दिग्गज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। आज हम आपको इस आर्टिकल में Eoin Morgan द्वारा बनाए गए कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं
बता दें कि इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने अपने क्रिकेट की शुरुआत आयरलैंड से की थी। उन्होंने आयरलैंड के लिए साल 2006 से लेकर 2009 तक 23 वनडे मुकाबले खेले। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड का रुख किया और अच्छे प्रदर्शन के कारण साल 2012 में इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) को टी20 की कप्तानी मिली, जबकि साल 2014 में वनडे की कमान उन्होंने संभाली। इंग्लैंड के लिए उन्होंने 126 वनडे मुकाबलों में कप्तानी की, जबकि 72 टी-20 मुकाबलों में भी उन्होंने अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया।

यह भी पढ़ें – India vs Ireland: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, प्लेइंग इलेवन में Sanju Samson को मिला मौका
इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए शानदार खेल दिखाया, साथ ही वह 83 आईपीएल मुकाबले में खेलने में कामयाब रहे। 16 टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने 700 रन बनाए तो वहीं 248 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 7701 रन है। इंग्लैंड के लिए 115 T20 मुकाबला खेलते हुए इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने 2458 रन बनाए। T20 में उनके नाम 14 अर्धशतक दर्ज है, जबकि टेस्ट में 3 और वनडे क्रिकेट में 47 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें – आज आयरलैंड के खिलाफ Bhuvneshwar kumar रचेंगे इतिहास, इस मामले में Jasprit Bumrah को छोड़ेंगे पीछे
इंग्लैंड के लिए इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) द्वारा बनाए गए 5 खास रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो क्रिकेट वेबसाइट क्रिकेटर के अनुसार वह इंग्लैंड के लिए 1) सबसे ज्यादा ओडीआई (248) खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं 2) साथ ही वह सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं 3) उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा ओडीआई छ’क्के भी लगाए हैं 4) इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा T20 रन भी बनाए 5) मोर्गन के नाम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा छ’क्के लगाने का रिकॉर्ड है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो