विश्व क्रिकेट की बड़ी हानि
वहीं बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने जडेजा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजेंद्र सिंह जडेजा स्तर, शैली, नैतिकता और शानदार क्रिकेट क्षमता वाले व्यक्ति थे। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह ने कहा कि जडेजा का निधन विश्व क्रिकेट की बड़ी हानि है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों से वे मिले हैं, उनमें राजेंद्र जडेजा सबसे शानदार व्यक्तियों में से थे। शाह ने कहा कि वे भाग्यशाली रहे कि जडेजा के मुख्य कोच, मैनेजर और मार्गदर्शक रहते उन्होंने कई मैच खेले।