पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरिंदर अमरनाथ ने राष्ट्रीय जूनियर क्रिकेट चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने पिछले महीने ही इस पद के लिए आवदेन किया था। अमरनाथ ने आईएएनएस से कहा कि हां, उन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया है। साथ ही उनको उम्मीद है कि वे भारत की जूनियर क्रिकेट में अपना योगदान देना चाहते हैं और मजबूत बैंच स्ट्रेंथ बनाना चाहते हैं। बता दें कि पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ के भाई सुरिंदर को मोरक्को में कोचिंग करने का अनुभव है। वह 2000 के दशक में मुख्य कोच और चयनकर्ता के रूप में काम कर चुके हैं।