बेटी की फीस के लिए मांगे थे 2 लाख -
खबरों के मुताबिक हसीन ने एक व्यक्ति भेज कर स्कूल में बेटी के दाखिले के लिए शमी से दो लाख रुपये मांगे थे। शमी को हसीन की यह हरकत नागवार गुजरी और उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया। जिसके चलते उनकी बेटी बेबो का स्कूल में दाखिला नहीं हो सका है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हसीन अपनी तीन साल की बेटी बेबो का दाखिला कोलकाता के एक स्कूल में कराना चाहती हैं। हाल ही में वह स्कूल गईं थी, जहां दाखिले के लिए दो लाख रुपये की आवश्यकता है। दाखिले के लिए जरूरी धनराशि मांगने के लिए उन्होंने शमी के ही क्रिकेट जगत में गुरु रहे सुमन चक्रवर्ती को चुना। लेकिन शमी ने उन्हें पैसे देने से इन्कार कर दिया। वहीं शमी का इस मामले में कहना है कि बेटी बेबो के लिए रुपये क्या अपनी जान तक दे सकते हैं। शमी इस बात से नाराज़ हैं के बेटी के दाखिले के लिए सीधी बात करने के बजाय किसी तीसरे को क्यों भेजा जा रहा है।