30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिंकू सिंह की सफलता के पीछे इस शख्स का हाथ, पहले भी दिनेश कार्तिक के साथ कर चुका है ऐसा

दिनेश कार्तिक ने ट्विटर पर बताया कि रिंकू और अभिषेक एक-दूसरे को 2018 से जानते हैं। अभिषेक ने हमेशा से ही रिंकू के अंदर संभावनाएं देखी थीं। मैच के बाद अभिषेक नायर ने ही रिंकू को गले लगाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 24 Nov 2023, 3:07 PM IST

riku.png

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बाद से एक नाम जो सब के ज़हन में है वह रिंकू सिंह है। रिंकू को जब -जब मौका मिला उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुक़ाबले में भी रिंकू का बल्ला चला और बेहतरीन फिनिश करते हुए टीम को जीत दिलाई।

इस मैच में रिंकू ने 14 गेंद में 22 रन की छोटी लेकिन अहम पारी खेली। रिंकू जैसे ही टीम को जीत दिलाकर ग्राउंड से बाहर निकले तो अभिषेक नायर ने उनका गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया। रिंकू और अभिषेक की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। हर कोई दोनों के इस कनेक्शन को जानना चाह रहा है। इस बीच दिनेश कार्तिक ने रिंकू और अभिषेक के रिश्ते के बारे में कुछ खुलासा किया है।

दिनेश कार्तिक ने ट्विटर पर लिखा, 'यह दिल को छूने वाली तस्वीरों में से एक हैं.अभिषेक नायर और रिंकू सिंह के बीच रिश्ता..यह पार्टनरशिप, कोलकाता नाइटराइडर्स में मेरे समय के दौरान 2018 में शुरू हुई थी। अभिषेक नायर (केकेआर के असिस्‍टेंट कोच) ने हमेशा रिंकू में संभावनाएं देखीं। वह मुझसे हमेशा कहते रहे कि यह केवल समय की बात है, यह कुछ खास करेगा। छोटे से शहर अलीगढ़ से आने के कारण उन्हें (रिंकू को) बस बड़ा सोचने की ज़रूरत थी। रिंकू के डेथ हिटिंग कौशल को ठीक करने के अलावा नायर ने उनकी मानसिकता में बदलाव के लिए काफी काम किया। यही नहीं,जब रिंकू को चोट लगी थी उस समय भी अभिषेक नायर ने वेंकी मैसूर सर (KKR के सीईओ) को रिंकू के बारे में आश्‍वस्‍त किया। वेंकी सर ने रिंकू को टीम का हिस्सा बनने और उन्‍हें केकेआर के साथ यात्रा करने और रहने की इजाजत दी।'

डीके ने आगे लिखा, 'आईपीएल के बाद रिहैब के लिए रिंकू कई महीनों तक अभिषेक नायर के घर में रहे और अपनी बैटिंग पर काम किया। रिंकू का डोमिस्टिक सीजन शानदार रहा और आखिरकार, मैच विजेता फिनिशिर बनकर वही किया जो अभिषेक और केकेआर ने उनके बारे में सोचा थ। यह फोटो देखकर मुझे ऐसा लगता है कि एक कोच के रूप में नायर का कद काफी बढ़ गया है और वह रिंकू के लिए जो खुशी महसूस करते हैं, उसे बाकी दुनिया के साथ साझा कर सकते हैं।'