scriptIND vs ENG: लॉर्ड्स फ़तह के बाद विराट ने अनुष्का के संग यूं मनाया जश्न, सामने आई तस्वीर! | IND vs ENG: virat celebrate Lord's victory with wife anushka | Patrika News
क्रिकेट

IND vs ENG: लॉर्ड्स फ़तह के बाद विराट ने अनुष्का के संग यूं मनाया जश्न, सामने आई तस्वीर!

IND vs ENG: टीम इंडिया को लॉर्ड्स में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जश्न मनाते कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

नई दिल्लीAug 19, 2021 / 06:51 pm

Braj mohan Jangid

Virat kohli and anushka sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन के रेस्टोरेंट में

नई दिल्ली। IND vs ENG: टीम इंडिया अभी इंग्लैंड दौरे पर गई हुई हैं। जहाँ उसे पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला टेस्ट नॉटिंघम में खेला गया था। पांचवें दिन भी बारिश के चलते मैच ड्रॉ हो गया था। दूसरा टेस्ट मैच, क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया। जिसे भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के चलते 151 रनों से जीता गया था। इस ऐतिहासिक जीत में गेंदबाजों न केवल गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि बल्ले के साथ भी सराहनीय प्रदर्शन किया। जिसके चलते भारतीय टीम लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर तीसरी बार फ़तेह करने में कामयाब हुई। अब तीसरे टेस्ट से पहले हफ्तेभर का समय बाकी हैं तो टीम इंडिया जीत का जश्न मनाने में मशगूल हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान विराट कोहली की अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ डिनर पार्टी करते हुए एक तस्वीर तैरती हुई नजर आई।
# लंदन के रेस्तरां में किया लंच – भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंदन के टेंड्रिल रेस्तरां में लंच करते नजर आए। हालांकि रेस्तरां ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर इस बात की जानकारी दी। रेस्तरां ने विराट और अनुष्का की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि’ जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंच के लिए हमारे यहां पर आए तो हमें बहुत खुशी हुई, शुक्रिया आपने हमारे यहां लंच का आनंद लिया’
Read more:- IND Vs ENG: पंत की शानदार विकेट कीपिंग के चलते, इस खिलाड़ी का करियर खत्म होने के कगार पर

# कपिल-धोनी के ग्रुप में शामिल हुए कोहली – लॉर्ड्स में मिली ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली, कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के ग्रुप में शामिल हो गए हैं। बता दें कि कोहली से पहले कपिल देव महेंद्र सिंह धोनी ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जीत दर्ज कर रखी हैं। वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार इंग्लैंड को 1986 में लॉर्ड्स के मैदान पर हराया था। दूसरी बार यह मौका बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मिला था जिन्होंने 2008 में लॉर्ड्स के इस मैदान पर इंग्लिश टीम को शिकस्त दी थी। और अब हाल ही में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 151 रनों से शिकस्त देकर जीत हासिल की इसी के साथ विराट कोहली भी इस ऐतिहासिक ग्रुप में शामिल हो गए हैं ।

Home / Sports / Cricket News / IND vs ENG: लॉर्ड्स फ़तह के बाद विराट ने अनुष्का के संग यूं मनाया जश्न, सामने आई तस्वीर!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो