अक्षर में झटके 5 विकेट
2021 में भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल ने इस मैच में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा अब तक अक्षर में 4 टेस्ट खेले हैं जिसमें एक पारी में 5 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किया है, इस टेस्ट मैच में अभी एक पारी और बाकी है। अक्षर के पास चार टेस्ट मैच में 6 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का सुनहरा मौका है। अक्षर पटेल के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेहद साधारण नजर आए ओपनिंग साझेदारी के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। अक्षर पटेल ने बाथम, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम बंडल और सऊदी का विकेट लिया। अक्षर पटेल का बॉलिंग विश्लेषण 34 ओवर में 6 मेडन रखते हुए 62 रन देकर पांच विकेट रहा।