न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण भारत के गेंदबाज को विकेट के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा ।तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और स्पिनर रविंद्र जडेजा , अक्षर पटेल अब तक इस मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए हैं। पहले विकेट के लिए न्यूजीलैंड के ओपनर ने 151 रनों की साझेदारी की।