scriptIND vs PAK: तिरंगा फहराने से मना करने को लेकर जय शाह पर जमकर बरसे फैंस, हुए ट्रोल | IND vs PAK asia cup 2022 jay shah troll after he refuse to hold the tricolor | Patrika News
क्रिकेट

IND vs PAK: तिरंगा फहराने से मना करने को लेकर जय शाह पर जमकर बरसे फैंस, हुए ट्रोल

IND vs PAK: कल हुए एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक तरीके से पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम की जीत के बाद जब दर्शक दीर्घा में मौजूद बीसीसीआई सेक्रेट्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह को जब तिरंगा थमाया गया तो उन्होंने उसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद फैंस उनपर बरस पड़े हैं

नई दिल्लीAug 29, 2022 / 08:34 pm

Mohit Kumar

IND vs PAK, Asia Cup 2022

IND vs PAK, Asia Cup 2022

IND vs PAK, Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है और जिस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह मैच रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिला। दांतो तले उंगलियां दबाने वाले इस मैच में भारतीय टीम को आखिरी ओवर में तब जीत नसीब हुई, जब हार्दिक पांड्या ने सिक्स लगाकर भारतीय टीम को 5 विकेट से मैच जीताया। इससे पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तान ने 148 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम को दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर हार्दिक के जुझारू 33 रनों की बदौलत इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
टीम इंडिया की जीत के बाद दुबई के मैदान पर दर्शक झूम उठे, इसी बीच दर्शक दीर्घा में सभी लोग सेलिब्रेट कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति बीसीसीआई सेक्रेटरी और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह को तिरंगा थमाता है लेकिन वह इसे लेने से मना कर देते हैं। इसके बाद ट्विटर पर जय शाह की काफी खिंचाई हुई है।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2022 Full Schedule

https://twitter.com/LuvDatta_INC/status/1563955818231627776?ref_src=twsrc%5Etfw
गौरतलब है कि बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह बीजेपी सरकार में भारत के गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र हैं। इस वजह से कई लोग उन्हें देश विरोधी करार भी दे रहे हैं कि आखिर क्यों टीम इंडिया की जीत पर उन्होंने तिरंगा नहीं फहराया। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि वह एशियन क्रिकेट काउंसिल के सदस्य हैं तो इस वजह से उन्होंने न्यूट्रल देखने के लिए ऐसा किया। आइए आपको बताते हैं फैंस ने क्या कुछ कहा

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2022

Point Table

एक साइलेंस नाम के यूजर ने लिखा शायद वह अपने पिताजी से डरे हैं। इसलिए वह कोई भी गलत काम नहीं करना चाहते, वह एक आज्ञाकारी बेटे हैं और तिरंगा को ना कहते हैं।
https://twitter.com/Silencepedia/status/1563969150640275456?ref_src=twsrc%5Etfw
एक अविनाश धरंग नाम के यूजर ने लिखा क्योंकि वह सावरकर के पोते हैं और सावरकर तिरंगे से नफरत करते हैं इस वजह से उन्होंने तिरंगा नहीं फहराया।

https://twitter.com/Avinash_Dharang/status/1563979641219854336?ref_src=twsrc%5Etfw
सौम्या सांढोले नाम के एक यूजर ने लिखा आपके पिताजी युवकों को तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कहते हैं और आप कह रहे हैं अभी मूड में नहीं है, देशद्रोही, पहले तिरंगा झंडा था ना और आज आप शाम नहीं पा रहे। आपको बस तिरंगे से तकलीफ है सावरकर वाला यूनियन जैक होता तो फहराते
https://twitter.com/JayShah?ref_src=twsrc%5Etfw
वही एक प्रभु राम नाम के यूजर ने लिखा वह केवल बीजेपी और आरएसएस का झंडा फहराएंगे

https://twitter.com/Prabhur75045932/status/1564064492895744000?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Sports / Cricket News / IND vs PAK: तिरंगा फहराने से मना करने को लेकर जय शाह पर जमकर बरसे फैंस, हुए ट्रोल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो