scriptरांची टेस्ट : खराब रोशनी के कारण जल्द खत्म हुआ खेल, पहले दिन भारत ने बनाए तीन विकेट पर 224 रन | IND vs SA Rain stops play rohit and Rahane on rohit on crease | Patrika News
क्रिकेट

रांची टेस्ट : खराब रोशनी के कारण जल्द खत्म हुआ खेल, पहले दिन भारत ने बनाए तीन विकेट पर 224 रन

पहले दिन भारत ने तीन विकेट पर 224 रन बनाए। शतक लगाकर रोहित शर्मा (117) और अर्धशतक लगाकर अजिंक्य रहाणे (83) क्रीज पर मौजूद हैं।

Oct 19, 2019 / 04:19 pm

Kapil Tiwari

IND vs SA

रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में चल रहा तीसरा टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्द खत्म हो गया। चाय के बाद खिलाड़ी मैदान पर आए ही थे कि मौसम ने एकदम से करवट बदल ली आसमान पर बादल छा गए और रोशनी काफी कम हो गई। इसके बाद अंपायरों ने खेल रोकने का निर्णय लिया, लेकिन जब काफी देर तक मौसम ऐसा ही बना रहा तो अंपायरों ने पहले दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी। पहले दिन भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए हैं और क्रीज पर शतक लगाकर रोहित शर्मा और अर्धशतक लगाकर अजिंक्य रहाणे मौजूद हैं।

रहाणे-रोहित की जोड़ी क्रीज पर

टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उभारने का काम रोहित और रहाणे की जोड़ी ने किया। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का छठां शतक जड़ा है। इस सीरीज में रोहित का ये तीसरा शतक है। रोहित शर्मा 117 और अजिंक्य रहाणे 83 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत को लगे थे शुरुआती झटके

इससे पहले भारत को तीन शुरुआती झटके लगे थे। 50 के स्कोर से पहले ही भारत ने तीन विकेट खो दिए थे। भारत को पहला झटका देने का काम कगिसो रबाडा ने किया। उन्होंने मयंक अग्रवाल का विकेट लिया, जो अभी तक सीरीज में शानदार फॉर्म में थे। मयंक अग्रवाल ने सिर्फ 10 रन का योगदान दिया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा। पुजारा तो खाता तक नहीं खोल पाए। पुजारा का भी विकेट कगिसो रबाडा ने ही लिया। हालांकि इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने जरूर रोहित शर्मा के साथ मिलकर कुछ देर क्रीज पर समय बिताया, लेकिन विराट (12) भी 22 गेंद खेलने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। विराट को अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ऐनरिच नॉर्टजे ने आउट किया।

Home / Sports / Cricket News / रांची टेस्ट : खराब रोशनी के कारण जल्द खत्म हुआ खेल, पहले दिन भारत ने बनाए तीन विकेट पर 224 रन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो