24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India vs SA:कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के कारण टल सकता भारत का साउथ अफ्रीका दौरा,17 दिस से शुरू होनी है सीरीज

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम को 17 दिसंबर से 26 जनवरी तक टेस्ट,वनडे और टी20 मैच खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना था। कोरोना के नए तरह के वैरिएंट मिलने के बाद इस सीरीज के रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Nov 26, 2021

ind.jpg

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने का शेड्यूल्ड तय है। भारतीय टीम इस दौरे को लेकर अपने तैयारी शुरू कर दी थी। भारत की एक टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट मिलने से चारों तरफ हड़कंप मचा है। इस वैरीअंट को बहुत ही ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में इस नए वेरिएंट के 30 से अधिक मामले मिले हैं। इस वैरिएंट को बी.1.1.529 नाम दिया गया है। इसने वैरीएंट के मिलने से भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरा पर असर दिख सकता है। भारत और अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट तीन वनडे और टी-20 मैच खेले जाने हैं।

एक्सपर्ट का मानना है इस नए वैरिएंट के कारण कोरोना का चौथा लहरा सकता है। 30 से ज्यादा के सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका की सरकार हाई अलर्ट पर है। देश में बाहर से आने वाली है यात्रियों पर सख्ती से जांच की जा रही है। डॉक्टरों का मानना है अगर इस पर सख्ती से नियमों का पालन नहीं किया गया तो फिर से लॉक डाउन लग सकता है। ऐसे में भारत का फिरकी दौरा भी टल जाएगा।

भारतीय टीम दिसंबर महीने में यहां दौरा पूरा करने के इरादे से आएगी। पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में, दूसरा 26 दिसंबर से सेंचुरियन में ,जबकि तीसरा केपटाउन में 3 जनवरी से खेला जाएगा। इसके बाद एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से प्रायोजित है। पहला वनडे पार्ल,दूसरा 14 और 16 जनवरी को केपटाउन में खेला जाना है। इसके बाद 4 टी20 19,21,23,26 जनवरी को खेले जाएंगे।