क्रिकेट

IND vs SL 2nd T20I : श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया

श्रीलंका ने टीम इंडिया को दूसरे टी20 मुकाबले में 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट से हरा दिया है।

नई दिल्लीJul 28, 2021 / 11:38 pm

भूप सिंह

भारत के 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 2 गेंद शेष रहते टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हरा दिया है। इस तरह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत की और से कुलदीप यादव ने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाया और बाकी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया।
19वां ओवर—भुवनेश्वर कुमार ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर करणारत्ने ने लगाया शानदार सिक्स। इस ओवर में बने 12 रन। 19 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 125 रन।
18वां ओवर—चेतन सकारिया ओवर लेकर आए। दूसरी ही बॉल पर सकारिया ने रमेश मेंडिस को 2 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट कराया। बल्लेबाजी करने आए करुणारत्ने। इस ओवर में बने 8 रन। 18 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 113 रन।
17वां ओवर—वरुण चक्रवर्ती ओवर लेकर आए। श्रीलंका के 100 रन पूरे। इस ओवर मे बने सिर्फ 6 रन। 17 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 105 रन।
16वां ओवर—भुवनेश्वर कुमार ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 5 रन। 16 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 99 रन।

15वां ओवर—राहुल चाहर ओवर लेकर आए। चाहर ने हसरंगा को 15 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट कराया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए रमेश मेंडिस। 15 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 94 रन।
14वां ओवर—कुलदीप यादव ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर हसरंगा ने लगाया चौका। इस ओवर में बने 15 रन। 14 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 87 रन।
13वां ओवर—वरुण चक्रवर्ती ओवर लेकर आए। डे सिल्वा और हसरंगा क्रीज पर मौजूद। इस ओवर में बने 3 रन। 13 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 72 रन।
12वां ओवर—कुलदीप यादव ओवर लेकर आए। ओवर की चौथी बॉल पर सेट बल्लेबाज मिनोद भानुका को आउट किया। इस ओवर में बने केवल 6 रन। 12 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 68 रन।
11वां ओवर—राहुल चाहर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 4 रन। 11 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 62 रन।

10वां ओवर—कुलदीप यादव ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 5 रन। 10 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 58 रन।
9वां ओवर—राहुल चाहर ओवर लेकर आए। मिनोद भानुका ने पांचवीं बॉल पर लगाया शानदार चौका। इस ओवर में बने 10 रन। 9 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 53 रन।
8वां ओवर—कुलदीप यादव ओवर लेकर आए। ओवर की दूसरी बॉल एलबीडब्ल्यू की अपील की। लेकिन डीआरएस नहीं लिया गया। जबकि बैट्समैन आउट था। इस ओवर में बने 4 रन। 8 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 43 रन।
7वां ओवर—वरुण चक्रवर्ती ओवर लेकर आए। वरुण चक्रवर्ती ने सदीर समरविक्रमा को 8 रन के निजी स्कोर पर किया बोल्ड आउट। इस ओवर में बने 3 रन। 7 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 39 रन।
छठा ओवर—राहुल चाहर ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर मिनोद भानुका ने शानदार चौका लगाया। इस ओवर में बने 7 रन। 6 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 36 रन।
पांचवां ओवर—वरुण चक्रवर्ती ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 6 रन। 5 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 29 रन।

चौथा ओवर—चेतन सकारिया ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 10 रन। 4 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 23 रन।
तीसरा ओवर—भुवनेश्वर कुमार ओवर लेकर आए। चौथी बॉल पर राहुल चाहर ने शानदार कैच लिया। अविष्का फर्नांडो 11 रन हुए आउट। सदीर समरविक्रमा बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने केवल 3 रन। 3 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 13 रन।
दूसरा ओवर—चेतन सकारिया ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर अविष्का फर्नांडो ने शानदार चौका लगाया। अगली ही बॉल पर फिर लगाया चौका। इस ओवर में ने 9 रन। 2 ओवर की समाप्ति के बाद बिना कोई विकेट खोए श्रीलंका का स्कोर 10 रन।

पहला ओवर—भुवनेश्वर कुमार ओवर लेकर आए। श्रीलंका की और मिनोद भुनका और अविष्का फर्नांडो बल्लेबाजी करने आए। पहले ओवर में बना सिर्फ एक रन। एक ओवर की समाप्ति के बाद बिना कोई विकेट खोए श्रीलंका का स्कोर 1 रन।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट नुकसान 132 रन बनाए। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 133 रनों का मामूली लक्ष्य लक्ष्य दिया है। भारत की और से शिखर धवन सबसे ज्यादा 40 रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। वहीं श्रीलंका की ओर से अकिला धनंजया ने 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

19वां ओवर—वाणिंदु हसरंगा ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 14 रन। 19 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 128 रन।

18वां ओवर—दुशमंथा चमीरा ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 7 रन। 18 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 114 रन।

17वां ओवर—अकिला धनंजया ओवर लेकर आए। ओवर की चौाथी गेंद पर संजू सैमसन 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार बल्लेबाजी करने आए। ओव में बने 7 रन। 17 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 107 रन।

16वां ओवर—वाणिंदु हसरंगा ओवर लेकर आए। पहली बार पडिक्कल ने लगाया चौका और अगली गेंद पर 29 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पडिक्कल की जगह नीतीश राणा बल्लेबाजी करने आए। राणा ने सिंगल के साथ खाता खोला और के 100 रन पूरे हुए। इस ओवर में बने 6 रन। 16 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन।

15वां ओवर—अकिला धनंजया ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 6 रन। 15 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 94 रन।

14वां ओवर—वाणिंदु हसरंगा ओवर लेकर आए। इस ओवरम में बने सिर्फ 3 रन। 14 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 88 रन।

13वां ओवर—अकिला धनंजय ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में धवन 40 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इस तरह भारत को 81 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। धवन की जगह संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने केवल 4 रन। 13 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 85 रन।

12वां ओवर—दसुन शनाका ओवर लेकर आए। धवन ने पहली ही गेंद पर शानदार चौका लगाया। इस ओवर में बने 10 रन। 12 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 81 रन।

11वां ओवर—धनंजया डे सिल्वा ओवर लेकर आए। ओवर की लास्ट बॉल पर देवदत्त पडिक्कल ने पारी का पहला सिक्स लगाया। इस ओवर में बने 10 रन।
11 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 71 रन।

10वां ओवर—रमेश मेंडिस ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर धवन ने लगाया चौका। इस ओवर में बने केवल 7 रन। 10 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 61 रन।

9वां ओवर—धनजंया डे सिल्वा ओवर लेकर आए। इस ओवर मेें केवल 3 रन। 9 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 54 रन।

8वां ओवर—ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने आए। रमेश मेंडिस ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 2 रन। 8 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 51 रन।

7वां ओवर—दसुन शनका ओवर लेकर आए। ओवर की लास्ट बॉल पर ऋतुराज गायकवाड़ 21 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हुए। इस ओवर में बने 4 रन।
7 ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट खोए भारत का स्कोर 49 रन।

छठा ओवर—वाणिंदु हसरंगा ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 7 रन। टीम इंडिया ने 6 ओवर में बनाए 45 रन। 6 ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट खोए भारत का स्कोर 45 रन।

5वां ओवर—इसुरु उड़ाना ओवर लेकर आए। चौथी बॉल पर धवन ने लगाया चौका। इस ओवर में बने 7 रन। 5 ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट खोए भारत का स्कोर 38 रन।

चौथा ओवर—दुश्मंथा चमीरा ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 4 रन। 4 ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट खोए भारत का स्कोर 31 रन।

तीसरा ओवर—अकिला धनंजया ओवर लेकर आए। पहली बॉल पर ऋतुराज गायकवाड़ ने चौका लगाया तो तीसरी बॉल पर धवन ने। इस ओवर में बने कुल 12 रन। 3 ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट खोए भारत का स्कोर 27 रन।

दूसरा ओवर—चमिका करुणारत्ने ओवर लेकर आए। इस ओवर में केवल 6 रन। धवन और गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद। 2 ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट खोए भारत का स्कोर 15 रन।

पहला ओवर—ऋतुराज गायकवाड़ और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे। दुश्मंथा चमीरा पहला ओवर लेकर आए। ओवर की तीसरी बॉल पर धवन ने शानदार चौका लगाया। एक ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट खोए भारत का स्कोर 9 रन।

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच दूसरा टी20 मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेंगी और चार भारतीय युवा बल्लेबाज इस मैच में अपना टी20 डेब्यू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें— क्रिकेटर डेविड हाइमर्स को किया निलंबित, टीनएजर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजना का लगा आरोप

क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आए खिलाड़ी नहीं खेलेंगे
टीम इंडिया के आॅलराउंडर क्रुणाल पांड्या 27 जुलाई को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला स्थगित कर दिया गया था। जो 28 जुलाई यानी आज खेला जा रहा है। लेकिन क्रुणाल पांड्या के संपके में आने वाले खिलाड़ी पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, दीपक चाहर, कृष्णप्पा गौतम, युजवेंद्र चहल आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।

चार बल्लेबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चार बल्लेबाजों के साथ उतरेगी। जिसमें शिखर धवन, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन और नीतीश राणा मुख्य रूप से शामिल हैं। वहीं चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को टीम में शामिल किया गया है।

दूसरे टी20 मुकाबले में 4 भारतीय युवा करेंगे डेब्यू
दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से देवदत्त पडिक्कल, चेतन सकारिया, नीतीश राणा और ऋतुराज गायकवाड़ टी20 में अपना डेब्यू करेंगे।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, नवदीप सैनी,चेतन सकारिया और वरुण चक्रवर्ती।

Home / Sports / Cricket News / IND vs SL 2nd T20I : श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.