
नई दिल्ली। क्रिकेटर अपने शानदार प्रदर्शन के दम देखते ही देखत दुनियाभर में फेमस हो जाते हैं।लेकिन कई बार क्रिकेटर भी ऐसी हरकत कर बैठते हैं जिससे वह रातोंरात बदनाम भी हो जाते हैं। ठीक ऐसा ही वाकया इंग्लिश क्रिकेटर डेविड हाइमर्स (David Hymers) के साथ हुआ है। डेविड हाइमर्स को इंग्लिश क्लब ने क्रिकेट के नैतिक मूल्यों के खिलाफ जाकर गंदी हरकत करने के चलते निलंबित कर दिया है। इस खिलाड़ी पर कम उम्र की लड़कियों को अश्लील मैसेज का आरोप लगा है।
टीनएजर लड़कियों को भेजता था अश्लील मैसेज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ग्रुप ने हाइमर्स को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। इस ग्रुप ने सोशल मीडिया पर कम उम्र की लड़कियों के नकली प्रोफाइल बनाए, जिसका अंदाजा इस क्रिकेटर को नहीं था। डेविड हाइमर्स (David Hymers) को लग रहा था कि ये स्कूली लड़कियों की प्रोफाइल हैं और वो उन्हें अश्लील मैसेज भेजता रहा।
2020 से शर्मनाक हरकत कर रहा था हाइमर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेविड हाइमर्स साल 2020 से ऐसी शर्मनाक हरकत कर रहा था। हालांकि अब इस खिलाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी कड़ी कार्यवाही करते हुए इस खिलाड़ी केा अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से निलंबित कर दिया है।
Updated on:
27 Jul 2021, 11:12 PM IST
Published on:
27 Jul 2021, 11:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.