29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के इस बॉलर ने उड़ाई भारतीय बल्लेबाजों की नींद! एक विकेट लेते ही बना डालेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mitchell Santner, India vs New Zealand: मिचेल सेंटनर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 30 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह बचे हुए 2 मैचों में 3 विकेट लेकर एक बड़ा कारनामा कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 29 Oct 2026, 10:09 PM IST

IND vs NZ 1st t20 mitchell Santner

मिचेल सेंटनर (फोटो- Blackcaps X)

IND vs NZ 4th T20I: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 3 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। पहले मुकाबले में रिकॉर्ड 226, दूसरे मुकाबले में 181 और तीसरे मुकाबले में 199 रन के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर सनसनी मचा दी है। अब तक कीवी गेंदबाजों की हालत खराब रही है लेकिन एक गेंदबाज ऐसा है, जो अब तक किफायती गेंदबाजी करने के साथ सबसे ज्यादा सीरीज में विकेट हासिल करने में सफल रहा है। इस सीरीज में वह न्यूजीलैंड के इकलौते गेंदबाज हैं, जिनकी इकॉनमी रेट 10 से कम है। वो गेंदबाज हैं कीवी टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर।

3 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास

सेंटनर इस सीरीज में अब तक 7 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेंटनर किस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं। इस सीरीज में 2 मैच और बचे हैं और वह 3 विकेट लेकर एक सीरीज में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। यह रिकॉर्ड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस के नाम है, जिन्होंने 2025-26 में 5 मैचों की सीरीज में 9 विकेट चटकाए थे। सेंटनर 3 विकेट लेते ही 10 विकेटों के साथ पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ीदेशमैचविकेटसीरीज
नाथन एलिसऑस्ट्रेलिया592025/26
ब्रायडन कार्सइंग्लैंड492024/25
रोमारियो शेफर्डवेस्टइंडीज592023
ओबेड मैकॉयवेस्टइंडीज592022
क्रिस जॉर्डनइंग्लैंड382022
केविन पॉलवेस्टइंडीज382026/27
उमर गुलपाकिस्तान272012/13
वानिंदु हसरंगाश्रीलंका372021
मिचेल सेंटनरन्यूजीलैंड372026/27
क्रिस डालादक्षिण अफ्रीका372017/18

इसके अलावा भारत के खिलाफ सेंटनर टी20 इंटरनेशनल में 30 विकेट चटका चुके हैं और एक विकेट लेते ही वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। आपको बता दें कि सीरीज का चौथा मैच ऑकलैंड में शुक्रवार को होगा तो आखिरी मुकाबला हेमिल्टन में 1 नवंबर को होगा।