29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: ऑकलैंड में अभिषेक शर्मा- वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे गदर! 240 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा है सेफ

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। जहां टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का जन्म हुआ था। इस मैदान पर भी न्यूजीलैंड के आंकड़े अच्छे नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 29 Oct 2026, 7:33 PM IST

New Zealand vs India

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (Photo- X/@BCCI)

IND vs NZ T20I Series 2026 4th Match: ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। यह वही मैदान है, जहां टी20 इतिहास का पहला मुकाबला खेला गया था और न्यूजीलैंड के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम थी। मतलब, यहीं से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का जन्म हुआ था। इस मैदान पर न्यूजीलैंड के आंकड़े खराब तो हैं ही, साथ ही यहां 240+ का स्कोर भी सेफ नहीं है।

33 में से 12 में मिली है जीत

इस मैदान पर अब तक 33 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें सभी में न्यूजीलैंड ने हिस्सा लिया है। 33 में से वह सिर्फ 12 मैचों में ही जीत पाई है, जबकि चार मैच टाई हुए हैं और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ है। मतलब, यह इतिहास का पहला ऐसा ग्राउंड है, जहां टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार बार मुकाबले टाई हो चुके हैं।

ऑकलैंड की पिच भी बल्लेबाजों को खूब रास आती है और यहां खूब रनों की बारिश होती है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उसका जीत प्रतिशत 100 है। मतलब, भारतीय टीम यहां कभी मैच हारी नहीं है। वैसे तो इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 159 रन है और दूसरी पारी में औसतन 149 रन बने हैं, लेकिन ये सिर्फ कागज के आंकड़े हैं। इस मैदान पर न्यूजीलैंड 243 रन बनाकर भी डिफेंड नहीं कर पाई थी और ऑस्ट्रेलिया ने उस लक्ष्य को 7 गेंद पहले ही हासिल कर लिया था।

240+ का स्कोर भी यहां सेफ नहीं!

साल 2018 में खेले गए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्टिन गप्टिल के 105 और कॉलिन मुनरो के 76 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 243 रन बनाए। 244 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 5 विकेट गंवाकर 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। कप्तान डेविड वॉर्नर ने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन की पारी खेली थी, तो डार्सी शॉर्ट ने 76, ग्लेन मैक्सवेल ने 14 गेंदों में 31 और आरोन फिंच ने 14 गेंदों में 36 रन बनाए थे।

जिस तरह से भारतीय टीम ने सीरीज में खेला है और भारतीय बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए यहां न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदें फिर से कम हो गई हैं। दूसरी ओर बुलंद हौसलों के बाद टीम इंडिया इस मैदान पर क्लीन स्वीप की ओर एक और कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी।