29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज में हुआ बदलाव, जानिए अब कब और किस समय खेले जाएंगे मैच

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत-श्रीलंका सीरीज में बदलाव हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 27 Jul 2021, 8:06 PM IST

india_vs_sri_lanka_t20_series.jpg

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार शाम को 8:00 बजे कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना तय था। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव (Krunal Pandya tests positive for Covid-19) पाए जाने के बाद यह मैच स्थगित कर दिया गया। 25 जुलाई से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी शुरू हुई। इस सीरीज का पहला टी-20 मैच भारत की टीम ने 38 रन के अंतर से जीत लिया था।

यह खबर भी पढ़ें:—चोर को पकड़ने के लिए खिलाड़ियों ने बीच में छोड़ा क्रिकेट मैच, जानिए पूरा मामला

दूसरा टी20 मैच अब 28 जुलाई को
क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब दूसरा टी20 मुकाबला 28 जुलाई को होगा। हालांकि मैच के समय में बदलाव नहीं हुआ है। पहले भी दूसरा टी20 मैच भारतीय समयनुसार रात 8 :00 बजे शुरू होना था और अब भी 8:00 बजे ही खेला जाना है। इस मैच का टॉस 7:30 बजे होगा।

तय समय पर होगा तीसरा टी20 मैच
दूसरा टी20 मैच बुधवार को खेला जाएगा और इसके अगले ही दिन गुरुवार को तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा। पहले तय शेड्यूल के अनुसार तीसरा टी20 मैच 29 जुलाई को ही खेला जाना था। सिर्फ दूसरे टी20 मैच में बदलाव हुआ जो पहले 27 जुलाई को होना था वो अब 28 जुलाई को खेला जाएगा। यह सब टीम इंडिया में कोरोना की एंट्री के चलते हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs SL: दूसरे टी20 में पडिक्कल, सकारिया और राणा कर सकते हैं डेब्यू

सीरीज का बचा हुआ कार्यक्रम
28 जुलाई, दूसरा टी20 मैच, कोलंबो : 8:00 PM
29 जुलाई, तीसरा टी-20 मैच, कोलंबो : 8.00PM

1-0 से आगे है टीम इंडिया
3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज में श्रीलंका से 1-0 से आगे है। अगर टीम इंडिया दूसरा टी20 जीत लेती है तो वह 2-0 से सीरीज पर कब्जा कर लेगी। वहीं श्रीलंका की टीम अगले दोनों मुकाबले जीतकर वनडे सीरीज में भारत के हाथों मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।