नई दिल्ली। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। क्रिकेट मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच झड़प देखने को मिल जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि खिलाड़ी बीच मैच में मैदान छोड़कर किसी एक शख्स के पीछे भागे हों। लेकिन हाल ही इंग्लैंड में चेरवेल लीग क्रिकेट मैच के दौरान एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। दरअसल, मैच के दौरान एक व्यक्ति ने खिलाड़ी के वॉलेट से पैसे चुराने की कोशिश की। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने मैच छोड़कर उस चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।