2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2026 की 5 भारतीय टॉप स्कोरर को मिली वर्ल्डकप टीम में जगह, यहां देखें पूरा स्क्वॉड

Women's T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम 14 जून को वूमेंस टी20 वर्ल्डकप में अपना पहला मैच खेलेगी, जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी।

2 min read
Google source verification
Harmanpreet Kaur

मैदान पर दिखा हरमनप्रीत और नैट-साइवर का जलवा। मुंबई इंडियंस की सीजन की पहली जीत। (Photo Credit- WPL@X)

Team India Full Squad for Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में उन 5 खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है, जो इस साल खेले गए वूमेंस प्रीमियर लीग की 5 टॉप स्कोरर रही थीं। वूमेंस टी20 वर्ल्डकप का 10वां संस्करण खेला जाना है, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड करने जा रहा है। आपको बता दें कि इस फॉर्मेट का पहला वर्ल्डकप साल 2009 में आयोजित हुआ था और तब भी इंग्लैंड ने मेजबानी की थी।

WPL 2026 की टॉप स्कोरर्स शामिल

शनिवार को देवजीत सैकिया की अगुवाई में भारत की 15 सदस्यीय वूमेंस टीम का ऐलान किया गया और सबसे खास बात यह है कि वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 की 5 टॉप स्कोरर्स को जगह मिल गई है। आपको बता दें कि WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए थे, जिन्होंने 9 मैचों में 53 की औसत और 153 की स्ट्राइक रेट से कुल 377 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आठ मैचों में 342 रन बनाए थे।

जेमिमा रॉड्रिग्स ने 264 रन बनाए थे, तो शेफाली वर्मा ने 259 रन बनाए थे। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 9 मैचों में 189 रन बनाए थे। घोष ने इस टूर्नामेंट में 11 छक्के लगाए थे, तो शेफाली वर्मा ने चार छक्के लगाए थे। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 13 छक्के लगाए थे, जिससे वह टूर्नामेंट में सोफी डिवाइन के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर एक रहीं।

पाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला

आपको बता दें कि भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज़ 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के साथ उसका मुकाबला होगा। टीम इंडिया को अगले दौर में जगह बनाने के लिए ग्रुप में कम से कम दूसरा स्थान हासिल करना होगा, क्योंकि टॉप की दो ही टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय वूमेन टीम आज तक T20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन अंडर-19 टीम ने दो ट्रॉफी जीती हैं और अब तक दो ही टूर्नामेंट हुए हैं। ऐसे में इस बार वूमेंस सीनियर टीम से उम्मीद की जा रही है कि वह छोटे फॉर्मेट की चैंपियन बने।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग