2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSK vs MI Playing 11 Live Update: संजू सैमसन पर होंगी सब की नज़रें, यहां देखें इस मैच की संभावित प्लेइंग 11

CSK vs MI, IPL 2026 Live Updates: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच से जुड़ी सभी लाइव अपडेट यहां पढ़ें।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 02, 2026

IPL 2026
IPL 2026 का 44वां मुकाबला CSK और MI के बीच खेला जाएगा। (photo - IPL)

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Playing 11, Pitch report Live Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 44वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमें इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट जैसे संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मौसम का पूर्वानुमान इस ब्लॉग में विस्तार से पढ़ें।

प्रमुख घटनाएँ

2026-05-02 11:18:37 am

CSK vs MI Live Update: मुंबई और चेन्नई का हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मैच खेले गए हैं, जिसमें 21 मुकाबले एमआई के पक्ष मे रहे, जबकि 19 मैच सीएसके ने जीते हैं।

 

2026-05-02 10:57:24 am

CSK vs MI Live Update: मुंबई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीतना ज़रूरी

मुंबई इंडियंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों चौंकाने वाली हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। एसआरएच को 244 रन का टारगेट देने के बावजूद यह टीम 6 विकेट से मैच गंवा बैठी थी। 8 में से 6 मुकाबले गंवाने के बाद फिलहाल यह टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। अपने सीजन को बुरे अंजाम से बचाने के लिए उन्हें जीत की सख्त जरूरत है।

2026-05-02 10:39:34 am

CSK vs MI Live Update: छह दिन के ब्रेक के बाद चेन्नई सुपर किंग्स मैदान पर वापसी

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 8 में से 5 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। छह दिन के ब्रेक के बाद चेन्नई सुपर किंग्स मैदान पर वापसी कर रही है। चेपॉक में गुजरात टाइटंस ने इस टीम को 8 विकेट से हराया था। उस मुकाबले में सीएसके के बल्लेबाज अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के सामने बेबस नजर आए थे।

 

2026-05-02 10:08:16 am

CSK vs MI Live Update: संजू सैमसन पर रहेगी सब की नज़रें

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और अबतक दो शतक लगा चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में भी उन्होंने शतक लगाया था और वे ऐसा करने वाले पहले सीएसके के खिलाड़ी बन गए थे। ऐसे में इस मैच में भी टीम उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।