
केएल राहुल। (फोटो सोर्स: वीडियो स्क्रीन शॉट)
KL Rahul record: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला शुक्रवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। आरआर के 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी के लिए केएल राहुल ने अहम पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 75 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता। यह उनका 17वां अवॉर्ड है। अब वह सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी के क्लब में शामिल हो गए हैं।
21 - रोहित शर्मा
20-विराट कोहली
18 - एमएस धोनी
17- रवींद्र जडेजा
17 - केएल राहुल*
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद केएल राहुल से जब पूछा गया कि जीत मिलने से यह और भी ज्यादा स्वीट लगता है तो उन्होंने कहा कि हां, बिल्कुल ऐसा ही होता है। आखिर हम यह खेल जीतने के लिए ही खेलते हैं। इतने सालों तक खेलने के बाद, आंकड़े मायने रखते हैं। मेरा मतलब है कि आपको खुशी होती है कि आप रन बनाते हैं, बड़े रन बनाते हैं और रिकॉर्ड तोड़ते हैं। लेकिन, अगर मैच के बाद आपको जीत नहीं मिलती तो उतना मजा नहीं आता।
ड्रेसिंग रूम का माहौल सही रखने और अगले मैच के लिए खुद को तैयार रखने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा? इस पर उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल हमेशा से ही ठीक रहा है। हम कोशिश करते हैं कि ड्रेसिंग रूम का माहौल जितना हो सके संतुलित रहे।
हमें यह एहसास है कि नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे हैं, लेकिन अगर आप गहराई से देखें कि क्या हम कोई बड़ी गलतियां कर रहे थे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं था। हमने ड्रेसिंग रूम में कुछ खुलकर बातचीत की। हम बड़े मौकों का फ़ायदा नहीं उठा पाए। पिछले मैच को छोड़कर, बाकी हर मैच में हम मुकाबले में थे और अगर एक ओवर भी हमारे पक्ष में चला जाता, तो हम जीतने वाली टीम में होते।
उन्होंने आगे कहा कि टी20 क्रिकेट आपको दूसरा मौका नहीं देता। इसलिए यह जरूरी था कि हम अपने मौकों का फायदा उठाएं और जब हम आगे हों, तो पूरी ताकत लगाकर मैच को खत्म करें, जो हम नहीं कर रहे थे। इसलिए बहुत खुशी है कि हम यह जीत हासिल कर पाए और हम उम्मीद करते हैं कि हम लगातार कुछ और जीत हासिल करेंगे, जिससे हमारा आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
Published on:
02 May 2026 09:42 am
